फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2025 : Election Commission changed rules for Bihar assembly elections bihar election 2025

Bihar Election 2025 : निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बदले नियम, 5 राज्यों में प्रयोग रहा सफल

Thu, 19 Jun 2025 07:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 19 Jun 2025 07:45 PM IST
सार

बिहार में विधान सभा चुनाव होने हैं। इस होने वाले चुनाव में इस बार निर्वाचन आयोग विशेष सुविधा मुहैया कराएगा। उन सुविधाओं में सबसे पहली मतदाताओं को सभी मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वार पर मोबाइल जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
Bihar Election 2025 : Election Commission changed rules for Bihar assembly elections bihar election 2025
चंडीगढ़ में मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 की तैयारियों को देखते हुए हाल ही में सम्पन्न पांच राज्यों के पांच विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों में कई नई तकनीकी और प्रबंधन संबंधी पहलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इन पहलों की परिकल्पना मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं निर्वाचन आयुक्तगण डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के नेतृत्व में की गई थी। इसका उद्देश्य भारत में चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सहभागी, तकनीक-सक्षम और मतदाता-केंद्रित बनाना है।

विज्ञापन


इन पहलों की सफलता बिहार के लिए एक मजबूत संकेत है कि आगामी विधानसभा चुनाव अब पहले से कहीं अधिक डिजिटल, उत्तरदायी और भरोसेमंद होंगे। यह परीक्षण गुजरात की 24-कड़ी (एससी) और 87-विसावदर, केरल की 35-नीलांबूर, पंजाब की 64-लुधियाना पश्चिम, और पश्चिम बंगाल की 80-कालिगंज विधानसभा सीटों पर आयोजित उपचुनावों के दौरान हुआ, जिसमें कुल 1354 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया गया।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -RJD: लालू ने बेटे तेजस्वी यादव के फार्मूले पर लगाई मुहर, जानें राजद कैसे बांटेगा बिहार विधानसभा के टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार विधान सभा चुनाव में मिलेगी सुविधाएं
बिहार में विधान सभा चुनाव होने हैं। इस होने वाले चुनाव में इस बार निर्वाचन आयोग विशेष सुविधा मुहैया कराएगा। उन सुविधाओं में सबसे पहली मतदाताओं को सभी मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वार पर मोबाइल जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा इस बार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिया जायेगा। यह सुविधा शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मतदाताओं को मिलेगा। दरअसल मोबाइल फोन की सर्वव्यापकता को ध्यान में रखते हुए तथा खासकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र में प्रवेश से पहले मोबाइल फोन रखने की समस्या होती थी। यह सुविधा इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए समाधान के रूप में दिया जायेगा। इसके लिए मतदान केंद्रों के दरवाजे पर साधारण पिजनहोल बॉक्स या जूट बैग रखे गए जाएंगे, जिनमें मतदाताओं ने अपने मोबाइल जमा करेंगे। इस प्रक्रिया को सहज बनाने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती भी की जाएगी।

मतदान प्रतिशत निकालने में होगी सहूलियत 
अपग्रेडेड VTR प्रक्रिया के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी को ECINET ऐप के माध्यम से मतदान दिवस पर हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत दर्ज करने की सुविधा मिलेगी, जिससे अनुमानित मतदान अपडेट होने में कम समय लगेगा। ये आंकड़े स्वतः ही विधानसभा स्तर पर संकलित हो जाएंगे। हर दो घंटे में पूर्ववत् तरीके से मतदान प्रतिशत के आंकड़े प्रकाशित किए जा सकेंगे।

यह खबर भी पढ़ें -पटना में पोलो रोड पर फायरिंग: बाल-बाल बचा युवक; तेजस्वी बोले- हाईसिक्योरिटी जोन में खूंखार अपराधी, PM मोदी...


नेटवर्क नहीं रहने पर भी होगा काम 
 मतदान समाप्ति के बाद, मतदान केंद्र छोड़ने से पहले ही पीठासीन अधिकारियों द्वारा ECINET एप्प में अंतिम VTR डेटा दर्ज किया जा सकेगा, ताकि नेटवर्क उपलब्धता की स्थिति में अपडेटेड VTR ऐप पर मतदान प्रतिशत का आंकड़ा विधानसभा-वार तुरंत उपलब्ध हो सके। जहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं हो पायेगा, वहां डेटा ऑफलाइन दर्ज कर नेटवर्क बहाली पर सिंक किया जा सकेगा।

नियत समय पर निकल पायेगा मतदान प्रतिशत की सटीक जानकारी
पहले यह प्रक्रिया पूरी तरह मैन्युअल थी, जिसमें सेक्टर अधिकारी मतदान प्रतिशत की जानकारी फोन कॉल, एसएमएस या मैसेजिंग ऐप के जरिए रिटर्निंग ऑफिसर को भेजते थे। यह सूचना दो-दो घंटे में संकलित कर VTR ऐप पर अपलोड की जाती थी। मतदान समाप्ति के बाद, पीठासीन अधिकारी को पहले फॉर्म 17C सहित विभिन्न वैधानिक कर्तव्यों जैसे राजनैतिक दलों या उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंट्स से हस्ताक्षर लेना, उन्हें कॉपी देना, और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित जमा करना आदि कार्य पूरे करने होते थे, जिसके कारण VTR डेटा रात 10-11 बजे या उससे भी देर से अपडेट होता था, कभी-कभी अगली सुबह तक। अब इस अपग्रेडेड प्रणाली के तह पीठासीन अधिकारी मतदान केंद्र छोड़ने से पहले ही ECINET पर डेटा अपडेट कर देता है, जिससे यह देरी समाप्त हो जाएगी और रियल टाइम या नियत समय में मतदान प्रतिशत की सटीक जानकारी उपलब्ध हो पायेगी।

ऐतिहासिक पहल होगा साबित
इन उपचुनावों में जिन आधुनिक पहलों का सफल परीक्षण हुआ, वे अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बड़े स्तर पर लागू की जाएंगी। इससे मतदान प्रक्रिया न केवल अधिक उत्तरदायी, बल्कि मतदाता-सुलभ, डिजिटल और भरोसेमंद भी होगी — जो लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed