{"_id":"5f83e024015f6f7ad656ab8d","slug":"bihar-election-2020-shahnawaj-hussain-and-rajiv-pratap-rudy-name-is-not-in-bjp-star-campaigners-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Assembly Election 2020: भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से रूडी और शाहनवाज गायब, छलका दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Assembly Election 2020: भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से रूडी और शाहनवाज गायब, छलका दर्द
Mon, 12 Oct 2020 05:08 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 12 Oct 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020: राजीव प्रताप रूडी-शाहनवाज हुसैन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सांसद राजीव प्रताप रूडी और राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन का नाम शामिल नहीं है। इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इन दोनों नेताओं को एक समय में भाजपा के युवा चेहरों के रूप में देखा जाता था, लेकिन अब ये दोनों पार्टी में साइडलाइन हो गए हैं।
विज्ञापन
शाहनवाज हुसैन पिछले कई सालों से संगठन के लिए काम करने में जुटे हुए हैं। वहीं, राजीव प्रताप रूडी लगातार चुनाव जीतने के बाद भी इस बार केंद्र में मंत्री नहीं बन पाए। अब दोनों ही नेताओं का दर्द छलका है।
विज्ञापन
सूची में नहीं होना दुख की बात: रूडी
राजीव प्रताप रूडी वर्तमान में बिहार के सारण लोकसभा सीट से सांसद हैं। राजनीति में प्रवेश करते ही, उन्हें एक तेजतर्रार नेता के रूप में पहचान मिली। 25 वर्ष की उम्र में विधायक बने। इसके बाद लगातार चुनाव जीतते गए। वर्तमान में सांसद भी हैं। इसके बाद भी भाजपा ने उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची से दरकिनार किया हुआ है। पार्टी ने उन्हें पूरी तरह से साइडलाइन कर दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में जन विकास पार्टी के लिए समर्थन मांगती भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े
स्टार प्रचारकों की सूची में नाम नहीं होने पर रूडी का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा, 'इस सूची में शामिल नहीं किया जाना, मेरे लिए दुख की बात है। पार्टी में मुझे विधायक के स्तर का भी नहीं समझा गया है।' फिलहाल रूडी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।
शाहनवाज ने कहा, पार्टी का फैसला मंजूर
भाजपा में जब भी मुस्लिम चेहरों की बात होती है तो शाहनवाज हुसैन का नाम सबसे ऊपर होता है। लेकिन फिलहाल भाजपा में उनकी गतिविधियां काफी कम हो गई हैं। सूची में नाम नहीं शामिल होने पर शाहनवाज ने कहा, 'भाजपा ने इस पर फैसला लिया है, मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता हूं। पार्टी द्वारा सौंपे गए काम को करना ही मेरा फर्ज है। मुझे सूची में शामिल नहीं करना पार्टी का फैसला है, मैं इसपर कोई जवाब नहीं दे सकता हूं।' उन्होंने कहा, 'मैं अटल बिहारी वाजपेयी के नवरत्नों में से एक हूं।'
शाहनवाज हुसैन की तरफ से भले ही खुद को नवरत्न बताया जाता रहे, लेकिन भाजपा इसका उपयोग नहीं करना चाहती है। पार्टी में सबसे बड़ा मुस्लिम चेहरा होने के बाद भी पार्टी ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाने लायक नहीं समझा है।