{"_id":"5f93776e8ebc3edc1f664227","slug":"bihar-election-2020-rahul-gandhi-comments-on-pm-modi-over-migrants-labors-during-covid19-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी शीश नवाते हैं, पर जरूरत में श्रमिकों की मदद नहीं करते : राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी शीश नवाते हैं, पर जरूरत में श्रमिकों की मदद नहीं करते : राहुल गांधी
Sat, 24 Oct 2020 06:08 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, हिसुआ/ भागलपुर।
एजेंसी, हिसुआ/ भागलपुर।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 24 Oct 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के चुनाव प्रचार में उतरे राहुल गांधी ने एक रैली में केंद्र सरकार को अप्रवासी मजदूरों के मामले में आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जब बिहार के मजदूर अन्य राज्यों से वापस लौट रहे थे, तब प्रधानमंत्री ने उनकी कोई मदद नहीं की। वह मजदूरों के सामने सिर झुकाते हैं, लेकिन जरूरत के समय उनकी मदद नहीं करते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी बिहारवासियों को बताएं कि उन्होंने कितने लोगों को नौकरी दी। राहुल ने नोटबंदी की याद दिलाते हुए सभा में मौजूद लेगों से पूछा कि बताइए इससे आपको क्या फायदा हुआ? उन्होंने कहा कि गरीबों का पैसा हिंदुस्तान के अमीरों के खाते में भेजा गया। अंबानी और अडानी के लिए नरेंद्र मोदी रास्ता साफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
मोदी बताएं राजग ने बेरोजगारी के सिवा क्या दिया : तेजस्वी
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उम्मीद है कि प्रधानमंत्री बिहार की जनता को बताएंगे जदयू-भाजपा के 15 वर्षों के शासन बाद भी राज्य स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कृषि और उद्योग के मामले में सबसे निचले पायदान पर क्यों है। जिसने राजग को 40 में से 39 सांसद दिए उस बिहार को एनडीए ने बेरोजगारी के अलावा क्या दिया?
विज्ञापन
लालू और नीतीश 30 वर्षों से सत्ता में, अब दे रहे नौकरी का झांसाः मायावती
वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने रोजगार के सवाल पर लालू-नीतीश को भभुआ की रैली में घेरा। मायावती ने कहा कि प्रदेश में 30 वर्षों तक लालू प्रसाद और नीतीश कुमार सत्ता में रहें। अब नौकरी का झांसा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते बिहार के प्रवासी मजदूरों को काफी दुर्दशा उठानी पड़ी है। तीस वर्षों से बिहार के लोगों को केवल छला गया।
उन्होंने कहा कि इस बार जनता इनकी असलियत समझ गई है और रालोसपा-बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी, उपेंद्र कुशवाहा अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने दावा कि रोजगार के अवसर पैदा होंगे। बसपा सुप्रीमो ने राजद नेता तेजस्वी पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी खुद मैट्रिक पास नहीं है। हर मोर्चे पर नीतीश सरकार फेल रही है।