फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election 2020 rahul gandhi and tejashwi yadav live updates address rally in nawada nda alliance bjp jdu ljp

बिहार चुनाव: भागलपुर में जमकर गरजे राहुल, बोले- आपको एक दिन भी नहीं मिला और लॉकडाउन लगा दिया

Fri, 23 Oct 2020 05:37 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 23 Oct 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
bihar election 2020 rahul gandhi and tejashwi yadav live updates address rally in nawada nda alliance bjp jdu ljp
भागलपुर में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज बिहार के नवादा में चुनावी रैली की। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत पीएम मोदी पर हमले के साथ की। उन्होंने चीन के सीमा विवाद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। साथ ही, बेरोजगारी का भी जिक्र किया। राहुल गांधी ने कहा कि जिस भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। वहां किसानों का कर्ज माफ किया गया है। मोदी अडानी और अंबानी के लिए रास्ता साफ कर रहे हैं। ऐसा ही रहा तो देश दो-तीन उद्योगपतियों के हाथ में चला जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने किसानों पर आक्रमण करने के लिए तीन कानून बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी का भाषण कैसा लगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


भागलपुर में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने क्या क्या कहाः-

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि भारत 22 दिनों में कोरोना फ्री हो जाएगा। मैं फरवरी से कह रहा हूं कि भारत के गरीब, मजदूर, किसानों को कोरोना से काफी नुकसान होगा। लेकिन मेरी नहीं सुनी गई।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पीएम मोदी ने कहा था कि 22 दिन में हम कोरोना को खत्म कर देंगे। आखिर कैसे? बर्तन बजाने और मोबाइल का फ्लैश लाइट जलाने से? आपने भी सोचा कि वो कह रहे हैं तो कर लेते हैं। 6-7 महीने हो गए, कोरोना बढ़ रहा है, लेकिन पीएम ने एक शब्द भी नहीं कहा।
  • बिहार के मजदूर देश के अलग-अलग हिस्सों में काम कर रहे थे। चाहे मुंबई हो, दिल्ली हो या पंजाब। जैसे हमारे जवान लद्दाख में खड़े थे, बिहार के मजदूर देश के लिए पसीना बहा रहे थे
  • नरेंद्र मोदी ने आपको एक दिन भी नहीं दिया और लॉकडाउन कर दिया। उन्होंने एकबार भी नहीं सोचा कि बिहार के मजदूरों को पैसे कहां से आएगा। कहा से वे खाना और पानी लाएंगे।
  • बिहार के मजदूर अपने गृह राज्य जाने के लिए बिना-खाने पानी के हजारों किलोमीटर चले। क्या पीएम ने आपकी मदद की? क्या उन्होंने कहा कि वो सोच नहीं पाए और गलती की? क्या उन्होंने कहा कि उन्होंने गलती की। क्या उन्होंने लोगों को घर जाने के लिए बस ट्रक, ट्रेन आदि का इंतजाम किया।
  • मैं कोरोना की महामारी के दौरान मजदूरों से मिला, उन्होंने मुझे कहा कि अगर पीएम ने उन्हें दो दिन दिए होते तो वे आसानी से घर पहुंच जाते। उन्हें समझ नहीं आया कि पीएम ने उन्हें एक दिन भी क्यों नहीं दिया।


भाजपा क्या लोगों के बैंक खातों में 15 लाख रुपये जमा करेगी
राहुल गांधी ने चुनावी रैली में कहा, बिहार में 19 लाख नौकरियों का वादा करने वाली भाजपा क्या अपने इस संकल्प पर कायम है कि वह लोगों के बैंक खातों में 15 लाख रुपये जमा करेगी।

प्रधानमंत्री का भाषण कैसा लगा
तेजस्वी के साथ राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने लोगों से पूछा आपको प्रधानमंत्री मोदी जी का भाषण कैसा लगा? बता दें कि  नवादा और गया के बीच की दूरी 60 किलोमीटर है। आज राहुल और प्रधानमंत्री मोदी ने एक ही समय पर अलग-अलग रैलियों के जरिए जनता को संबोधित किया। प्रधानमंत्री जिस समय गया में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे ठीक उसी समय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवादा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।


प्रधानमंत्री ने किया सेना का अपमान: राहुल
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘जब बिहार के युवा सैनिक शहीद हुए, उस दिन हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने क्या कहा और क्या किया? सवाल यह है? मैं लद्दाख गया हूं। लद्दाख में हिंदुस्तान की सीमा पर बिहार के युवा अपना खून-पसीना देकर जमीन की रक्षा करते हैं। चीन ने हमारे 20 जवानों को शहीद किया और हमारी जमीन पर कब्जा किया, लेकिन प्रधानमंत्री ने झूठ बोलकर हिंदुस्तान की सेना का अपमान किया।’’

अंबानी-अडाणी का काम करते हैं
राहुल गांधी बोले, ‘‘बिहारियों से झूठ मत बोलिए। बिहारियों को ये समझाइए कि कितना रोजगार दिया है। पिछले चुनाव में 2 करोड़ रोजगार बोला था। क्या मिला? आते हैं और कहते हैं कि किसानों के सामने सिर झुकाता हूं। सेना के सामने सिर झुकाता हूं। मजदूरों के सामने सिर झुकाता हूं। छोटे व्यापारियों के सामने सिर झुकाता हूं। फिर घर जाते हैं और अंबानी-अडाणी का काम करते हैं। सिर आपके सामने झुकाएंगे, लेकिन काम किसी और का करेंगे।



नोटबंदी का भी किया जिक्र
राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान नोटबंदी का भी जिक्र किया। उन्होंने लोगों से पूछा कि नोटबंदी का क्या आपको फायदा हुआ? आप बैंक के सामने धूप बारिश में खड़े थे। बैंक में पैसा डाला। आपका पैसा कहां गया? हिंदुस्तान की सबसे अमीर लोगों की जेब के अंदर। क्या अडाणी जी बैंक के सामने खड़े थे क्या? क्या अंबानी बैंक के सामने खड़े थे क्या? हमारी सरकार थी तो 70 हजार करोड़ रुपये माफ किया। एमपी, छत्तीसगढ़ और पंजाब में किसानों का कर्जा माफ किया।

प्रवासी मजदूरों का मसला भी उठाया
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में प्रवासी मजदूरों के पलायन का मसला भी उठाया। उन्होंने कहा कि पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदद नहीं की। यही सच्चाई है। मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार बिहार सच्चाई को पहचान रहा है। इस बार बिहार नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को जवाब देने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed