{"_id":"5f969c60b67fe4062f5dc7f9","slug":"bihar-election-2020-political-stir-up-on-tejashwi-babu-saheb-statement-jdu-alleges-him-of-polarizing-voters-lalu-nitish","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव: 'बाबू साहब के सामने सीना तानकर चलते थे गरीब' तेजस्वी के बयान पर बवाल, जेडीयू ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार चुनाव: 'बाबू साहब के सामने सीना तानकर चलते थे गरीब' तेजस्वी के बयान पर बवाल, जेडीयू ने घेरा
Mon, 26 Oct 2020 03:29 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 26 Oct 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में चुनाव प्रचार जोर-शोर से जारी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव एक दिन में दर्जनभर रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। सोमवार को तेजस्वी ने रोहतास जिले के डिहरी विधानसभा में एक ऐसा बयान दे दिया जिसे लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। उनके बयान को लेकर सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने उन्हें घेरा है। साथ ही उनपर ध्रुवीकरण करके वोट लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दरअसल, डिहरी विधानसभा की सभा में तेजस्वी यादव ने कहा कि जब लालू यादव का राज था, तब गरीब सीना तान के बाबू साहब के सामने चला करते थे। राज्य में जब हमारी सरकार आएगी तो हम सब लोगों को साथ लेकर चलेंगे। जो अपराध करेगा उसे सजा दी जाएगा, जो कर्मचारी काम करेंगे उन्हें सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: चिराग की दो टूक, 10 नवंबर के बाद बिहार के सीएम नहीं रहेंगे नीतीश
विज्ञापन
तेजस्वी ने इस दौरान सिस्टम को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने पर हर किसी को मौका दिया जाएगा। सभी को बराबर मौके मिलने चाहिए। नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश अब हेलिकॉप्टर में उड़ रहे हैं लेकिन जब मजदूरों को बुलाना था तो उन्होंने हेलिकॉप्टर नहीं उड़ाया।
जदयू ने राजद पर लगया ध्रुवीकरण का आरोप
तेजस्वी के बाबू साहब वाले बयान पर जदयू ने राजद नेता को घेरते हुए उसपर ध्रुवीकरण करके वोट लेने का आरोप लगाया है। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, 'राजद ने रघुवंश प्रसाद का भी अपमान किया था। तेजस्वी लालू की तरह समाज को बांट रहे हैं। बाबू साहब के जरिए उन्होंने ठाकुरों को लेकर बयान दिया है। उन्हें लेकर उनकी सोच जगजाहिर है। रघुवंश प्रसाद को अपने जीवन के अंत में यंत्रणा के जरिए मौत की गोद में सोने के लिए विवश किया गया। उनके मरने के बाद भी उनके खिलाफ उनकी पार्टी के नेताओं ने बात की। दूसरी तरफ दलितों और अति पिछड़ी जातियों से उनका फासला बढ़ा है। उन्हें लालू, राबड़ी और इनके 18 महीने के कार्यकाल में आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया।'