फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election 2020: PM Modi, Rahul's campaigning will increase political temperature in Bihar

बिहार चुनाव: पीएम मोदी और राहुल की एक ही दिन एंट्री, बढ़ेगा सियासी तापमान

Fri, 23 Oct 2020 12:44 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पटना Published by: Amit Mandal Updated Fri, 23 Oct 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bihar election 2020: PM Modi, Rahul's campaigning will increase political temperature in Bihar
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बिहार के चुनाव प्रचार में शुक्रवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उतरने से सियासी माहौल गरमाएगा। दोनों नेता अपने-अपने गठबंधनों के लिए धुआंधार प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी डेहरी ऑन सोन, गया और भागलपुर में तीन रैली को संबोधित करेंगे और 28 अक्तूबर को पहले चरण में भाग्य आजमा रहे विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा सूत्रों के अनुसार  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डेहरी और भागलपुर की रैलियों में प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे। वहीं, गया में जदयू के सांसद राजीव रंजन सिंह ललन मोदी के साथ मौजूद रहेंगे। उधर, राहुल गांधी शुक्रवार को नवादा और भागलपुर के कहलगांव में दो सभाओं को संबोधित करेंगे। उनके साथ महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव मंच साझा करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि पीएम मोदी और राहुल गांधी की बिहार चुनाव में पहली रैली है। दोनों नेता एक ही दिन चुनाव प्रचार करने उतर रहे हैं। ऐसे में राज्य का सियासी तापमान और बढ़ना तय है। बिहार में इन दिनों सियासी सरगर्मी जोरों पर है और सभी पार्टियां जोरदार प्रचार में लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकाबला बेहद दिलचस्प बन पड़ा है। एनडीए में शामिल लोजपा अकेले ही चुनाव मैदान में है। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान पहली बार अकेले ही कमान संभाले हुए हैं। उन्होंने खुलकर नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि, भाजपा को लेकर वह मौन हैं। 


तकरीबन सभी दलों ने अपने-अपने घोषणापत्र का एलान कर दिया है। एनडीए का मुकाबला राजद-कांग्रेस गठबंधन से है। राजद का साथ छोड़कर ही नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। कोरोना संक्रमण से निपटने में खामियां और बाढ़ के हालात को लेकर विपक्ष उनपर हमलावर है। वहीं, नीतीश राजद नेतृत्व को अपरिपक्व करार देकर हमला बोल रहे हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed