फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election 2020 PM Modi pays tribute to Ram Vilas Paswan: Stayed with me till last breath

पीएम मोदी ने राम विलास पासवान को दी श्रद्धांजलि : आखिरी सांस तक मेरे साथ रहे

Fri, 23 Oct 2020 12:12 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 23 Oct 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
bihar election 2020 PM Modi pays tribute to Ram Vilas Paswan: Stayed with me till last breath
फाइल फोटो - फोटो : PTI

बिहार विधानसभा चुनाव में अगले हफ्ते से शुरू हो रहे मतदान को लेकर चुनावी पारा चढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार राज्य में चुनावी जनसभा को संबोधित किया और एनडीए उम्मीदवारों की जीत के लिए जनता से समर्थन की अपील की। सासाराम डिहरी में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दिवंगत केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान को अपनी श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "साथियों हाल ही में बिहार ने अपने दो सपूतों को खोया है। मैं राम विलास पासवान जी को श्रद्धाजंलि अर्पित करता हूं, जो आखिरी सांस तक मेरे साथ रहे। उन्होंने गरीबों, दलितों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।" 
विज्ञापन


 




पीएम मोदी ने दिवंगत राजद नेता बाबू रघुवंश प्रसाद को भी याद किया और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, "बाबू रघुवंश प्रसाद जी ने भी गरीबों के लिए काम किया। उन्हें मैं अपनी श्रद्धांजिल अर्पित करता हूं।" 

गौरतलब है कि राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि देने के दौरान पीएम ने उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का एक बार भी नाम नहीं लिया। उन्होंने सिर्फ दिवंगत नेता की उपलब्धियों के बारे में बात की। इसे लोजपा के मतदाताओं को लुभाने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है। 

पीएम मोदी की चुनावी सभा से पहले लोजपा नेता और राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने सोशल मीडिया ट्विटर पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। अपने ट्वीट के जरिए उन्होंने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा था। 

चिराग ने ट्वीट कर लिखा, "आदरणीय प्रधानमंत्री जी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आदरणीय नीतीश कुमार जी का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। आदरणीय अमित शाह जी के भी कह देने के बाद कि लोजपा बिहार चुनाव में एनडीए का हिस्सा नहीं है, नीतीश जी को तसल्ली नहीं हुई। अभी और प्रमाणपत्र चाहिए। आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का स्वागत है।"  
 



अपने एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को बिहार पहुंचे पीएम मोदी सासाराम, गया और भागलपुर में तीन चुनावी रैलियां कर रहे हैं। पीएम मोदी सुबह लगभग साढ़े 10 सासराम पहुंचे।

सासाराम में हो रही चुनावी जनसभा में पीएम मोदी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री और एनडीए के मुख्यमंत्री उम्मीदवार नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ संजय जायसवाल सहित अन्य नेता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed