{"_id":"5f9352588ebc3e9ba43c0777","slug":"bihar-election-2020-pm-modi-addressed-three-rally-in-one-day-targeted-opposition-party-rjd-and-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar election 2020: पीएम मोदी बोले- ‘बीमारू’ बनाने वालों को फटकने नहीं दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar election 2020: पीएम मोदी बोले- ‘बीमारू’ बनाने वालों को फटकने नहीं दें
Sat, 24 Oct 2020 05:54 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, सासाराम/गया/भागलपुर।
एजेंसी, सासाराम/गया/भागलपुर।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 24 Oct 2020 05:54 AM IST
सार
- एनडीए सरकार ने ऐसा माहौल दिया कि लोग अब बेखौफ होकर जी सकते हैं।
- रामविलास और रघुवंश को श्रद्धांजलि दी, चिराग-लोजपा का जिक्र तक नहीं किया।
विज्ञापन
गया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter@narendramodi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बिहार चुनाव प्रचार में उतरने से सियासी पारा चढ़ गया है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को तीन जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद और कांग्रेस पर प्रहार किया। उन्होंने लालू राज में खराब कानून-व्यवस्था का आरोप लगाते हुए कहा, लोगों ने फैसला कर लिया है कि जिनका बिहार को बीमारू बनाने का इतिहास रहा है, उन्हें सत्ता में वापस नहीं आने देना है।
विज्ञापन
सासाराम में अपनी पहली रैली की शुरुआत मोदी ने लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान और पूर्व राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि देकर की, जिनका हाल ही में निधन हो गया था। हालांकि इस दौरान उन्होंने लोजपा के राजग से अलग होकर चुनाव लड़ने पर कुछ नहीं बोला और चिराग का जिक्र तक नहीं किया। पीएम ने कहा कि चुनाव से पहले ही बिहार के लोगों ने अपना संदेश दे दिया और सभी चुनावी सर्वे बता रहे हैं कि राजग सरकार सत्ता में वापसी कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजग के सभी घटक दल मिलकर आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बिहार बनाने का काम कर रहे हैं। विकास के पथ पर राज्य को अभी मीलों आगे जाना है और नई ऊंचाइयों को छूना है। राजद पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि लालटेन का युग चला गया। पिछले छह सालों में बिहार में बिजली की खपत तीन गुना बढ़ी है। बिहार के लोग उन दिनों को नहीं भूल सकते, जब सूर्यास्त का मतलब होता था सब काम ठप। आज वहां बिजली है, सड़कें हैं और सबसे बड़ी बात कि ऐसा वातावरण है, जिसमें आम आदमी बेखौफ होकर जी सकता है।
विज्ञापन
गलवां में शहीद बिहार के सपूतों को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री ने गलवां घाटी में भारतीय-चीनी सैनिकों की झड़प का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार के सपूतों ने तिरंगे के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, लेकिन मां भारती का मस्तक नहीं झुकने दिया। मैं उन जवानों के चरणों में अपना सिर झुका कर उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री के साथ थे।
बेईमानी करने वालों को पसंद नहीं आ रहा सुशासन
गया के गांधी मैदान में भी मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किया। ठेठ मगही से संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जिनकी रग-रग में बेईमानी समाई हुई है, उन्हें सुशासन पसंद नहीं आ रहा है। 1990 के दशक में बिहार के लोगों का अहित हुआ, प्रदेश को अराजकता और अव्यवस्था में धकेला गया। 2005 के बाद स्थिति सुधरी।
बिहार में विकास के काम तेजी से हो रहे हैं। लेकिन 90 के दशक वाले लोग बिहार को फिर उसी पुराने अंधकार में ले जाना चाहते हैं। पीएम ने कहा कि यह बड़े दु:ख की बात है कि जिस भूमि पर भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ, उस क्षेत्र को नक्सली हिंसा में झोंक दिया गया। अब मगध की धरती फिर से उसी प्राचीन गौरव को प्राप्त करने जा रही है। नक्सलवाद खत्म होने की कगार पर है।
भावुक चिराग ने प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मेरे पिता रामविलास पासवान के प्रति स्नेह और सम्मान देने पर पुत्र होने के नाते मुझे यह देखकर अच्छा लगा। प्रधानमंत्री बिहार आए और मेरे पिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा पासवान अपनी अंतिम सांस तक उनके साथ रहे। धन्यवाद प्रधानमंत्री जी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए। केंद्र की मदद से हम जांच में सुधार और बिहार में मरीजों के ठीक होने की दर 94 फीसदी तक लाने में कामयाब रहे हैं। हम प्रधानमंत्री का स्वागत करते हैं और कोरोना के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में यहां आने के लिए लोगों का धन्यवाद करते हैं।