फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020 LJP Chirag Paswan slams CM Nitish Kumar says his wait will over today

रामविलास पासवान को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, भावुक चिराग ने कही ये बात

Fri, 23 Oct 2020 03:17 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Fri, 23 Oct 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020 LJP Chirag Paswan slams CM Nitish Kumar says his wait will over today
चिराग पासवान - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के सासाराम और गया में चुनावी रैली की। इसके बाद उन्होंने भागलपुर में लोगों को संबोधित किया। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार में पीएम मोदी का स्वागत किया। हालांकि, इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला भी बोला। चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार अमित शाह के प्रमाण पत्र के लिए तरस रहे हैं, लेकिन उनका इंतजार आज खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन


पीएम मोदी का किया स्वागत
बिहार में पीएम मोदी की चुनावी रैली के बाद चिराग पासवान ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘‘आदरणीय नरेंद्र मोदी जी बिहार आते हैं और पापा को एक सच्चे साथी के जैसे श्रद्धांजलि देते हैं। यह कहना कि पापा की आखिरी सांस तक वे साथ थे, मुझे भावुक कर गया। एक बेटे के तौर पर स्वाभाविक है कि पापा के प्रति प्रधानमंत्री जी का यह स्नेह व सम्मान देखकर अच्छा लगा। प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद।’’
विज्ञापन


बिहार Live: पीएम मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल, सासाराम-गया के बाद भागलपुर में करेंगे रैली
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश कुमार पर बोला हमला
आपको बता दें कि चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी रंजीत यादव के लिए गोविंदपुर में प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी ने पहले ही बोल दिया कि वो गठबंधन धर्म निभा रहे हैं। नीतीश कुमार ने 5 साल में क्या किया? यह उन्हें बताना चाहिए। नीतीश कुमार की खुद की कोई उपलब्धि नहीं है। वह अपने राजनैतिक गुरु लालू के नाम का डर दिखा कर वोट लेना चाहते हैं। 

प्रत्याशी के लिए कही यह बात
चिराग पासवान ने गोविंदपुर के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गोविंदपुर की जनता को इस प्रकार के स्वागत के लिए दिल से धन्यवाद। आप सभी के आशीर्वाद से ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के लिए संकल्पित लोजपा प्रत्याशी भाई रंजित यादव विजयी होंगे और बिहार के नवनिर्माण में सहयोग देंगे। जेडीयू के नेताओं को देखते ही उनसे 5 साल का हिसाब मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed