फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election 2020 congress leader Digvijay Singh invited LJP Leader Ram Vilas Paswan to join the mahagathbandhan

Bihar election 2020 : दिग्विजय सिंह ने रामविलास को महागठबंधन में शामिल होने का दिया न्योता

Wed, 09 Sep 2020 08:50 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Wed, 09 Sep 2020 08:50 AM IST
विज्ञापन
Bihar election 2020 congress leader Digvijay Singh invited  LJP Leader Ram Vilas Paswan to join the mahagathbandhan
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर उठापटक शुरू हो गई है। जदयू से तनातनी के बीच लोजपा ने राज्य में भाजपा के हिस्से की सौ सीटों को छोड़ कर अन्य सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारने का संदेश दिया है। वहीं, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार कांग्रेस के प्रभारी रह चुके दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने रामविलास पासवान और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान को पुराने घर में वापसी का न्योता दिया है।

विज्ञापन


सिंह मंगलवार को बिहार क्रांति वर्चुअल महासम्मेलन के दूसरे दिन शिवहर और सीतामढ़ी जिलों के पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन



दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है, जब आप अपने पुराने दोस्तों के पास आ जाइए। सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतें मिलकर इस विधानसभा चुनाव में भाजपा और नीतीश कुमार को सबक सिखा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2015 का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय बिहार का चुनाव नीतीश कुमार व लालू प्रसाद के नेतृत्व में लड़ा गया था और उन ताकतों को शिकस्त दी गई थी। जेपी आंदोलन से निकले हुए नीतीश कुमार जैसी शख्सियत ने दो साल के बाद जनमत को धोखा दिया। 2017 में जिस दिन शाम छह बजे उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, ठीक उसके दूसरे दिन फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली।
 

नीतीश को विचारधारा नहीं सिर्फ कुर्सी से मतलब 
दिग्विजय सिंह ने कहा कि नीतीश जेपी आंदोलन की उपज हैं, लेकिन आज उन्हें जेपी की विचारधारा से नहीं सिर्फ कुर्सी से मतलब है। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने भी बाढ़ और कोरोना को लेकर सरकार पर हमला बोला। कहा, बाढ़ और कोरोना में बिहार की नीतीश सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। 


'भाजपा का लोकतंत्र पर विश्वास नहीं'
दिग्विजय ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है और नहीं उनसे उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में देश संकट के दौर से गुजर रहा है। कोरोना को लेकर पीएम ने 20 हजार करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की, जिसका लाभ पूंजीपतियों को मिला। सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय कपूर, वीरेंद्र सिंह राठौर, अविनाश पांडेय, प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा, श्याम सुंदर सिंह धीरज, प्रवक्ता राजेश राठौर सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed