फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Ekma Nagar Panchayat by-election, peaceful voting continues under tight security

Bihar: एकमा नगर पंचायत उपचुनाव, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण मतदान जारी; 5 प्रत्याशी मैदान में

Sat, 28 Jun 2025 05:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सारण Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 28 Jun 2025 05:00 PM IST
सार

सारण जिले के एकमा नगर पंचायत में उप मुख्य पार्षद पद के लिए शनिवार को उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। 19 वार्डों के 39 मतदान केंद्रों पर 29,866 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Bihar Ekma Nagar Panchayat by-election, peaceful voting continues under tight security
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के एकमा नगर पंचायत में उप मुख्य पार्षद पद के लिए शनिवार को उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। नगर पंचायत के 19 वार्डों के 39 मतदान केंद्रों पर कुल 29,866 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 15,695 पुरुष और 14,171 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान, शाम 5 बजे तक चलेगा प्रक्रिया
नगर पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू हो गयाजी है, जो शाम 5:00 बजे तक चलेगा। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने संभाला मोर्चा, महिला बल भी तैनात
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने नगर पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त बनाने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें: कहलगांव में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, वैदिक रीति से निभाई जाती है रथ यात्रा की परंपरा


पांच प्रत्याशी मैदान में, चुनाव प्रचार शुक्रवार देर रात तक रहा जारी
यह उपचुनाव एकमा नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद राजकुमार मांझी के निधन के कारण कराया जा रहा है। उनके पुत्र रानू कुमार समेत जयदीप कुमार, जय प्रकाश बैठा, जय किशुन राम और श्रीकिशुन राम चुनावी मैदान में हैं। शुक्रवार देर रात तक सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से संपर्क करते दिखे।

30 जून को होगी मतगणना
उपचुनाव की मतगणना 30 जून, सोमवार को छपरा शहर स्थित उच्च विद्यालय परिसर में की जाएगी। निर्वाचन कर्मियों और सुरक्षाबलों की निगरानी में मतपेटियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed