फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: ED Action On Naxalite Leader Sandeep Yadav

बिहार: नक्सलियों पर ED ने कसा शिकंजा, कमांडर संदीप यादव की 86 लाख की संपत्ति हुई जब्त

Mon, 05 Feb 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 05 Feb 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
Bihar: ED Action On Naxalite Leader Sandeep Yadav
ED

बिहार के नक्सली कमांडर संदीप यादव के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन के तहत संदीप यादव की संपत्ति जब्त कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत संदीप यादव की 86 लाख की संपत्ति को जब्त किया गया है। 

विज्ञापन

 

 
आपको बता दें कि बिहार में नक्सलियों का खात्मा करने के लिए बिहार पुलिस ने CRPF के साथ मिलकर नक्सली नेताओं को चिन्हित किया था और इन नेताओं की अवैध संपत्ति को जब्त करने के लिए ईडी को प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव में 10 बड़े नक्सली कमांडरों का नाम शामिल किया गया था। 
विज्ञापन


जांच में सामने आया था कि नक्सली कमांडरों के पास करोड़ों की संपत्ति है जिसे दिल्ली-एनसीआर समेत कई बड़े शहरों में निवेश किया गया था। नक्सलियों ने सबसे ज्यादा निवेश रियल स्टेट बिजनेस में किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed