फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Dozens of laborers fainted due to ammonium gas cylinder leak in Vaishali, bihar news

Bihar : इस इलाके में अमोनिया गैस का चैंबर फटा, 40 लोग अस्पताल में भर्ती, एक ने तोड़ा दम

Sun, 25 Jun 2023 08:58 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 25 Jun 2023 08:58 AM IST
सार

Gas Tragedy : वैशाली जिला प्रशासन ने फैक्ट्री के आसपास के करीब 3 किमी के एरिया को खाली करवा दिया गया। फैक्ट्री के आसपास अमोनिया गैस की दुर्गंध फैल गई। टीम राहत और बचाव में जुट गई है। 

विज्ञापन
Bihar: Dozens of laborers fainted due to ammonium gas cylinder leak in Vaishali, bihar news
दूध फैक्ट्री में राहत और बचाव में जुटी फायरब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के हाजीपुर शहर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राज फ्रेश दूध की फैक्ट्री में अमोनिया गैस का चैंबर फट गया। इसमें एक कर्मचारी दीनानाथ सिंह (पटना के मनेर निवासी) की मौत हो गई। वहीं 40 कर्मचारियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। इनमें से कई बेहोश हो गए। इसके बाद प्रशासन ने फौरन 15 एंबुलेंस को फैक्ट्री में भेजा। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनका इलाज जारी है।

विज्ञापन


प्रशासन ने 3 KM का एरिया खाली करवाया
दरअसल, शनिवार देर रात फैक्ट्री के दूध पाश्चुराइजेशन यूनिट में काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक अमोनिया गैस का चैंबर फट गया। गैस रिसाव के कारण फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। सभी मजदूरी इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं जिले के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। कई दमकल की गाडियां भी मौके पर पहुंची। प्रशासन द्वारा 3 किमी के एरिया को खाली करवा दिया गया। फैक्ट्री के आसपास गैस की दुर्गंध फैल गई। इस कारण राज दूध प्लांट के बगल में स्थित फ्रीडम पाइम फैक्ट्री के पांच मजूदर भी इसकी चपेट में आ गए। पांचों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन

Bihar: Dozens of laborers fainted due to ammonium gas cylinder leak in Vaishali, bihar news
घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमन दस्ता - फोटो : अमर उजाला

दमघोंटू माहौल में राहत-बचाव करना मुश्किल
इधर, राहत और बचाव कार्य में जुटे कर्मियों का भी दमघोंटू माहौल में काम करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस टीम और दमकमकर्मियों ने किसी तरह फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया। टीम ने देर रात तक पानी की बौछार से गैस की रिसाव की तीव्रता पर काफी हद तक काबू पा लिया। आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

अचानक होने लगे बेहोश 
मजदूरों का कहना है कि काम करने के दौरान फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव होने लगा। अमोनिया गैस रिसाव से लगभग दर्जन भर मजदूर बेहोश हो गए। मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सभी मजदूरी इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही डीएम यश पाल मीणा, एसपी रविरंजन कुमार,एडीएम विनोद कुमार एसडीओ अरूण कुमार,एसडीपीओ ओमप्रकाश, औधोगिक क्षेत्र थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार पुष्पेन्द्र समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed