फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Doctors treat patients using mobile phone lights Due to power cut in Sadar Hospital of Sasaram

Bihar: गजब हाल...यहां टॉर्च की रोशनी में हो रहा मरीजों का इलाज, डॉक्टर बोले- ये रोज का है हाल 

Sat, 04 Jun 2022 10:46 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 04 Jun 2022 10:46 AM IST
सार

सामने आई खबर के मुताबिक, सासाराम जिले के सदर अस्पताल में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। यहां अक्सर लाइट कट जाती है, जिसके बाद मोबाइल या टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज किया जाता है।

विज्ञापन
Bihar: Doctors treat patients using mobile phone lights Due to power cut in Sadar Hospital of Sasaram
मोबाइल की रोशनी में इलाज करते डॉक्टर - फोटो : ANI

विस्तार

स्वास्थ्य सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए तमाम दावे किए जा रहे हैं। कोरोना लहर के बाद इसमें तेजी भी आई है, ऐसा सरकार का दावा है। हालांकि, बिहार के सासाराम जिले से सामने आई तस्वीरों ने इन दावों की कलई खोल दी है। बिहार में बिजली का आलम तो यह हो गया है कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों का इलाज टॉर्च की रोशनी में हो रहा है। मरीज तो मरीज डॉक्टर भी इससे परेशान हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

सामने आई खबर के मुताबिक, सासाराम जिले के सदर अस्पताल में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। यहां अक्सर लाइट कट जाती है, जिसके बाद मोबाइल या टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज किया जाता है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसकी तस्वीरें भी जारी की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सदर अस्पताल के डॉक्टर बृजेश कुमार का कहना है कि यहां कुछ समस्याओं के कारण बार-बार बिजली कटौती होती रहती है। ऐसे में हमें हर दिन बुरी स्थिति से निपटना पड़ता है। मरीजों का इलाज मोबाइल या टॉर्च की रोशनी में करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed