फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar DGP Gupteshwar Pandey says If anyone misbehaves with health worker govt employee magistrate or police we will take it very strictly

मेडिकल टीम पर हमलों से भड़के बिहार के डीजीपी, बोले- ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

Thu, 16 Apr 2020 03:29 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 16 Apr 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
Bihar DGP Gupteshwar Pandey says If anyone misbehaves with health worker govt employee magistrate or police we will take it very strictly
बिहार के पुलिस महानिदेशक, गुप्तेश्वर पांडेय - फोटो : अमर उजाला

बिहार में कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए गांव में गई मेडिकल टीम पर ग्रामीणों ने बुधवार को अचानक हमला बोल दिया था। इस मामले पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि जो लोग ऐसा करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


औरंगाबाद में गोह थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची टीम पर हुए हमले में कई कर्मियों को चोटें भी आई हैं। मोतिहारी में लोगों को जागरूक करने गए अफसरों पर भी ग्रामीणों ने हमला किया, इसमें बीडीओ घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि अगर कोई स्वास्थ्य कार्यकर्ता, चिकित्सा अधिकारी, सरकारी कर्मचारी, मजिस्ट्रेट या पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करता है तो हम इसे बहुत सख्ती से लेंगे। वे किसी भी भी वर्ग, जाति या धर्म का हो, इसकी परवाह किए बिना उनके खिलाफ सख्त फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के डीजीपी ने बताया कि औरंगाबाद की घटना में 25 लोग जेल भेजे गए हैं और फरार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि  लोगों को समझना होगा कि पुलिस और स्वास्थ्यकर्मी आमलोगों के लिए काम कर रहे हैं, ऐसे हमले अज्ञानता के कारण हो रहे हैं।

मालूम हो कि बुधवार को कोरोना संदिग्ध की सूचना मिलने पर औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र के एकौनी गांव पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस पर गांव के लोगों ने हमला कर दिया था। गांव के लोगों ने एसडीपीओ राजकुमार तिवारी और उनके साथ मौजूद पुलिस के जवानों को भी पीटा था।


इस हमले में आयुष चिकित्सक अर्जुन कुमार, एएनएम नीलू कुमारी, केयर इंडिया के प्रबंधक अनुज कुमार घायल हो गए। मेडिकल टीम को लेकर गई पुलिस टीम जान बचाकर भाग निकली। इससे पहले भी बिहार के मधुबनी, भागलपुर और कटिहार समेत राज्य के कई हिस्सों में डॉक्टरों या पुलिस टीम पर हमले की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed