फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar DGP Gupteshwar Pandey says Cops knows everything Nobody can sell or drink liquor in their area

बिहार: डीजीपी बोले- पुलिस को सब पता है, वरना कोई माई का लाल शराब नहीं बेच सकता

Tue, 18 Feb 2020 05:08 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: योगेश साहू Updated Tue, 18 Feb 2020 05:08 PM IST
सार

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि पुलिस वालों को सब पता है कि कौन शराब बेच रहा है और कौन पी रहा है। 

विज्ञापन
Bihar DGP Gupteshwar Pandey says Cops knows everything Nobody can sell or drink liquor in their area
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में बीते गुरुवार एक थानेदार के अपने ही थाने में शराब बेचते पकड़े जाने के बाद प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडेय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि पुलिस वालों को सब पता है कि कौन शराब बेच रहा है और कौन पी रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


बीते शनिवार को औरंगाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में डीजपी पांडेय ने कहा कि हर कांस्टेबल और कमिश्नर को यह पता है कि उनके क्षेत्र में कौन शराब बेच या पी रहा है। इस दौरान डीजीपी ने पुलिसकर्मियों की योग्यता पर भी सवाल उठाया।


उन्होंने कहा कि यदि किसी कमिश्नर को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है तो वह अपना पदभार संभालने के योग्य ही नहीं है। डीजीपी यहीं नहीं रुके अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि बिना थाना की जानकारी के पत्ता भी नहीं हिल सकता। कोई माई का लाल एक बोतल दारू नहीं बेच सकता।

हालांकि अपने महकमे के पुलिसकर्मियों की योग्यता पर सवाल उठाने वाले इस बयान के बाद उन्होंने यह भी कहा कि यदि सभी कांस्टेबल और कमिश्नर मिलकर काम करें तो औरंगाबाद, बिहार का एक आदर्श जिला बन सकता है। उन्होंने कहा कि मैं हर कांस्टेबल और कमिश्नर का सम्मान करता हूं, लेकिन जो लोग जो शराब बेचने वालों को बढ़ावा देने का काम करेंगे, वे एक दिन जरूर जेल जाएंगे।

शराब बिक्री में शामिल हैं कुछ पुलिसकर्मी: सिंह
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह का भी बयान सामने आया है। सिंह ने अपने बयान में माना है कि कुछ पुलिसकर्मियों की मदद से प्रदेश में शराब बेची जा रही है।

उन्होंने कहा कि निस्संदेह कुछ पुलिसकर्मी राज्य में शराबबंदी के बावजूद अवैध रूप से हो रही शराब की बिक्री में शामिल हैं। दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन पूरे पुलिस बल पर सार्वजनिक तौर पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए।
 

 

थाने में ही शराब बेच रहा था थानेदार, एसपी ने किया गिरफ्तार

बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर में बीते गुरुवार को प्रदेश में लागू शराबबंदी कानून को उस समय झटका लगा था, थाने में ही शराब बेचते हुए थानेदार को गिरफ्तार किया गया। मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी नीरज कुमार ने मौके पर छापा मारकर मीनापुर के थानेदार रजनीश कुमार को गिरफ्तार किया था।

इसके साथ ही थानेदार के आवास पर छापा मारने के बाद पांच लाख रुपये और एक पिकअप वैन शराब बरामद की गई थी। एसएसपी मनोज कुमार ने इस संबंध में बताया था कि मीनापुर के थानेदार के खिलाफ पहले से शराब बेचने की शिकायत मिल रही थी। उन पर पैसे लेकर पकड़ी गई शराब की खेप छोड़ने का भी आरोप है। 

उधर, दरभंगा से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां फेकला ओपी के प्रभारी बासुदेव सिंह को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि नशे की हालत में प्रभारी लोगों के साथ सही तरीके से पेश नहीं आता था। पूछताछ के बाद बासुदेव सिंह को सस्पेंड कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed