फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: DGP Alok Raj inaugurated 'Safe Travel Facility' in Patna Gaya Muzaffarpur Bhagalpur Begusarai nalanda

Bihar News: डीजीपी ने महिलाओं के लिए ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ का किया शुभारंभ, पटना सहित इन जिलों को मिलेगा लाभ

Thu, 05 Sep 2024 06:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 05 Sep 2024 06:11 PM IST
सार

Bihar : महिलाएं अब निर्भीक होकर कहीं भी और कभी भी घर के बाहर निकल सकती हैं। उन्हें बदमाशों से डरने की कोई जरुरत नहीं है। इसके लिए 
 डीजीपी आलोक राज ने आज ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ का  शुभारंभ किया। पटना सहित छह जिलों में इसकी आज से शुरुआत हो रही है। 

विज्ञापन
Bihar: DGP Alok Raj inaugurated 'Safe Travel Facility' in Patna Gaya Muzaffarpur Bhagalpur Begusarai nalanda
डीजीपी आलोक राज। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

डीजीपी आलोक राज ने आज गुरूवार को महिलाओं के लिए ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ का  शुभारंभ किया। इसकी शुरुआत पटना स्थित ईआरएसएस के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की गई है। इस मौके पर डीजीपी आलोक राज ने कहा कि 15 सितंबर 2024 से प्रदेशभर की महिलाओं को ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ का लाभ मिलेगा। महिलाओं के सफर पर बिहार पुलिस की 24 घंटे निगरानी रहेगी, जो पूरी तरह से नि:शुल्क है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार सरकार के दिशा-निर्देश पर बिहार पुलिस द्वारा यह नई पहल की गई है। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य कॉलेज जाने वाली लड़कियों, काम पर जाने वाली महिलाओं और बच्चियों के अंदर आत्मविश्वास लाना है। साथ ही महिलाएं जब भी घर से बाहर कहीं भी निकलती हैं, तो वे पुलिस की सहायता से अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच सकें।

विज्ञापन

Bihar: DGP Alok Raj inaugurated 'Safe Travel Facility' in Patna Gaya Muzaffarpur Bhagalpur Begusarai nalanda
डीजीपी आलोक राज - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पटना सहित इन जिले की महिलाओं को भी मिलेगा फायदा 
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बनी इस नई सुविधा की शुरुआत राजधानी पटना सहित बिहार के गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बेगूसराय और नालन्दा में की गई हैं। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, (तकनीकी एवं वितंतु सेवाएं), निर्मल कुमार आजाद एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

जानिए कैसे महिलाओं को कैसे मिलेगी यह सुविधा 
 महिलाएं जब भी अपने घर से बाहर यात्रा के दौरान असुरक्षित महसूस करेंगी, वह 112 पर कॉल कर सहायता प्राप्त करेंगी। महिला यात्री से बेसिक जानकारी लेने के बाद उनकी पूरी यात्रा को डिजिटली मॉनिटर किया जाएगा। डायल 112 टीम के द्वारा महिला यात्री को एक सीक्रेट कोड दिया जाएगा और गंतव्य स्थान पर पहुंचने तक हर 15 मिनट के नियमित अंतराल पर डायल 112 की टीम उक्त महिला की सुरक्षा का जायजा लेती रहेगी। इस दौरान अगर उक्त महिला किसी तरह की चिंता व्यक्त करती है या फिर डायल 112 की टीम को महिला तुरंत उत्तर नहीं दे पाती हैं, तो डायल 112 की ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल) गाड़ी/थानों की गाड़ी की सहायता से उन तक तत्काल मदद पहुंचाई जाएगी।

इन मौकों पर महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी 
इस संबंध में डीजीपी आलोक राज का कहना है कि दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ के अवसर पर महिलाओं का आवागमन बढ़ जाता है। पर्व-त्योहारों की खरीदारी को लेकर महिलाएं देर रात्रि तक यात्रा करती हैं। ऐसे में आगामी त्योहारों को देखते हुए बिहार पुलिस की ओर से राज्य की महिलाओं के लिए ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वह अपने घर के बाहर भी सुरक्षित महसूस करने के साथ-साथ हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed