फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Dead body found in mutilated condition on railway track in Munger, passenger train stopped for an hour

Bihar News: रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, एक घंटे तक रुकी रही यह ट्रेन; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 25 Nov 2024 08:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 25 Nov 2024 08:35 AM IST
सार

धरहरा थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि मृत युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मृतक का सिर एवं शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह से क्षत विक्षत हो चुके हैं। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Bihar: Dead body found in mutilated condition on railway track in Munger, passenger train stopped for an hour
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले में जमालपुर-क्यूल रेलखंड पर दशरथपुर रेलवे स्टेशन एवं अभयपुर रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 366 /12 रेलवे ट्रैक से रविवार की देर रात्रि पुलिस ने क्षत विक्षत अवस्था में एक युवक का शव बरामद किया है। युवक की मौत किस ट्रेन की चपेट में आने से हुई है इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं हो सकी है। हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना की सूचना के बाद अप लाइन से ट्रेन का परिचालन करवाया गया। वहीं धरहरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है।

विज्ञापन


शव की पहचान नहीं हो पाई है
इस दौरान करीब एक घंटा से अधिक अपलाइन जमालपु क्यूल ईएमयू पैसेंजर ट्रेन घटनास्थल के पास रूकी रही। सुबह 5:00 ट्रैक को क्लियर करवाया गया। शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक की उम्र 35 वर्ष के आसपास होगी। धरहरा थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि रेल पुलिस के द्वारा 3:00 बजे सूचना घटना के बारे में दी गई। सूचना मिलते ही धरहरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव के पहचान में जुट गई। मृतक के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह से क्षत विक्षत रहने के कारण पहचान नहीं हो पा रही है। उसके पास से मोबाइल एवं अन्य किसी भी प्रकार का कोई साक्ष्य नहीं मिला पाया है। जिस कारण से तत्काल शव की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पहचान के लिए आसपास के थानों से मदद
घटना के संबंध में बताया जाता है कि देर रात्रि 09028 बांद्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने अभयपुर स्टेशन मास्टर को अदलपुर के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव होने की सूचना दी। धरहरा स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस भी वहां पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस हत्या, आत्महत्या और हादसा तीनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। शव के पहचान के लिए आसपास के थानों से मदद ली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed