{"_id":"644111117ccb5544f00ab7fc","slug":"bihar-dead-body-found-hanging-from-the-noose-of-a-woman-in-muzaffarpur-parents-said-in-laws-killed-her-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : एक पत्नी की मौत पर दूसरी शादी, अब तीसरी की तो दूसरी वाली की रहस्यमय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : एक पत्नी की मौत पर दूसरी शादी, अब तीसरी की तो दूसरी वाली की रहस्यमय मौत
Thu, 20 Apr 2023 03:46 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 20 Apr 2023 03:46 PM IST
सार
मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या कर दी। पति ने 3 शादी की। एक पत्नी की मौत हो चुकी है। अनिता अपनी सौतन से परेशान रहती थी। इसी बात को लेकर रोज पति और से झगड़ा भी होता था।
विज्ञापन
अनीता देवी और श्रवण सहनी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में एक महिला की लाश मिली है। महिला के ससुराल में एक कमरे से फंदे से लटकती हुई बरामद हुई। उसके मुंह से खून निकल रहा था। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या कर दी। उनका कहा है कि वह अपनी सौतन से परेशान रहती थी। इसी बात को लेकर रोज पति और ससुराल वालों से झगड़ा भी होता था। घटना औराई थाना क्षेत्र इलाके विशुनपुर गांव की है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
तीसरी शादी से अनिता नाखुश थी
मृत महिला की पहचान 40 साल श्रवण कुमार के रूप में हुई। मृत महिला की पहचान श्रवण सहनी की पत्नी अनीता देवी (40) के रूप में हुई। मामले में रिश्तेदार बृजमोहन ने हत्या कर शव को कमरे में लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि श्रवण सहनी ने तीन शादी की थी। पहली पत्नी (मेही देवी) की मौत 13 साल पहले हुई थी। उसका कोई बच्चा नहीं था। उसके बाद बहन अनिता से शादी हुई। उससे तीन बच्चे हैं। दो बेटी और एक बेटा है। एक वर्ष पूर्व श्रवण ने गांव की ही महिला नगीना देवी से तीसरी शादी कर ली। तीसरी शादी से अनिता नाखुश थी।
विज्ञापन
दोनों पत्नी को एक साथ रहने के लिए बोला
मायके वालों ने बताया कि शादी के बाद श्रवण ने नगीना को घर ले आया। दोनों पत्नी को एक साथ रहने के लिए बोला। लेकिन, दोनो के बीच नही बन रही थी। इसके बाद श्रवण और उसकी तीसरी पत्नी नगीना परेशान करती थी। इससे अनिता काफी आहत थी। गुरुवार सुबह पता चला कि अनिता की मौत हो गई। मामले में औराई थानाध्यक्ष रूपक कुमार का कहना है कि मायके वाले हत्या की बात कह रहे हैं लेकिन ससुराल वाले आत्महत्या की बात कह रहे हैं। मामला में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन