फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Food poisoning victims reach home after recovering, Bihars Education Minister said – action will be taken against the culprits

बिहार के बीमार बच्चे स्वस्थ : फूड प्वॉइजनिंग के शिकार विद्यार्थी घर पहुंचे, शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

Fri, 25 Mar 2022 02:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 25 Mar 2022 02:20 PM IST
सार

राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित घर पहुंच गए हैं। अब अस्पताल में कोई विद्यार्थी भर्ती नहीं है। हमने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Food poisoning victims reach home after recovering, Bihars Education Minister said – action will be taken against the culprits
बीमार बच्चों का पटना मेडिकल कॉलेज व गांधी मैदान में किया गया था इलाज - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार दिवस के मौके पर पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बुधवार रात खाना खाने के बाद बीमार हुए सभी 156 बच्चे स्वस्थ हो गए हैं। उन्हें घर भेज दिया गया है। इन सभी का पीएमसीएच व गांधी मैदान में लगाए गए विशेष कैंप में गुरुवार को इलाज किया गया था। 

विज्ञापन

राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को पटना में बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित घर पहुंच गए हैं। अब अस्पताल में कोई विद्यार्थी भर्ती नहीं है। हमने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

इन बच्चों की खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें उल्टी, घबराहट, पेट दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद पटना की सिविल सर्जन डॉ. विभा सिंह ने बताया कि सभी बच्चों की हालत स्थिर है। पटना मेडिकल कॉलेज  (PMCH) व गांधी मैदान में स्वास्थ्य शिविर लगाकर उनका इलाज किया था। बिहार दिवस कार्यक्रम में राज्य के अलग-अलग जिलों से विद्यार्थी पटना आए थे। बुधवार रात के खाने के बाद इन बच्चों की हालत खराब होने लगी। इस पर तुरंत कुछ विद्यार्थियों को पटना मेडिकल कॉलेज भेजा गया। कुछ का इलाज गांधी मैदान में ही चिकित्सा शिविर लगाकर शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि यह फूड प्वॉइजनिंग का मामला लगता है। बच्चों के बीमार होते ही शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया था। स्वास्थ्य विभाग व खाद्य सुरक्षा विभाग मामले की जांच में जुट गया है।

खाने में यह दिया गया था
बीमार बच्चों का कहना है कि उन्होंने खाने के स्टॉल पर जो खाना मिला था, सिर्फ वही खाया था। उन्हें चावल, दाल, सब्जी और अचार मिला था। बुधवार सुबह नाश्ते में कचौड़ी दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed