फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Criminals shot a land trader in Patna, bihar news.

Bihar : बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी को गोली से किया छलनी, बैक टू बैक मारी 6 गोली

Sun, 09 Jul 2023 08:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 09 Jul 2023 08:56 PM IST
सार

पटना में बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी को गोली से छलनी कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने जमीन कारोबारी को बैक टू बैक 6 गोलियां मारी हैं। 

विज्ञापन
Bihar: Criminals shot a land trader in Patna, bihar news.
मृतक जमीन कारोबारी सुनील साहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पटना के बिहटा थाना अंतर्गत अम्हारा में अपराधियों ने जमीन कारोबारी को रविवार की देर रात गोलियों से भून डाला। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अम्हारा के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक सुनील साहू अपने घर के नजदीक कुर्सी लगाकर बैठे थे। इसी क्रम में दो मोटरसाइकिल से चार अपराधी वहां पहुंचे और सुनील साहू को गोलियों से भून डाला। आसपास के लोगों ने बताया कि अपराधियों ने सुनील साहू को बैक टू बैक 6 गोलियां मारी हैं। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया। घटना की सूचना पाकर प्रशिक्षु डीएसपी अनु कुमारी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed