फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Criminals set fire to Sitamarhi; Daughter and father burnt to death, 7 shops also burnt to ashes

Bihar : आधी रात को सो रहे थे लोग, अपराधियों लगा दी आग; बेटी और पिता जिंदा जले

Thu, 01 Jun 2023 08:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 01 Jun 2023 08:35 AM IST
सार

Sitamadhi News; महिला का आरोप है कि उसके पति और बेटी को जिंदा जलाया गया है। मध्य रात्रि को जब सब लोग सो रहे थे तो अपराधी आए और दुकानों में आग लगा दी। इसी दौरान दोनों को जिंदा जला दिया गया। 
 

विज्ञापन
Bihar: Criminals set fire to Sitamarhi; Daughter and father burnt to death, 7 shops also burnt to ashes
सीतामढ़ी में अगलगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी के बरियारपुर बस स्टैंड में भीषण अगलगी में होटल संचालक और उनकी बेटी जिंदा जल गए। वहीं 7 दुकानें भी जलकर राख हो गईं। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद मरने वालों के परिजनों का बुरा हाल है। महिला किरण देवी का आरोप है कि उसके पति और बेटी को जिंदा जलाया गया है। मध्य रात्रि को जब सब लोग सो रहे थे तो दो अपराधी आए और दुकानों में आग लगा दी। इसी दौरान दोनों को जिंदा जला दिया गया। मरने वालों में शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बलहा गांव निवासी बैजू शाह और उसकी बेटी शामिल है। 

विज्ञापन


हफ्ता वसूली करने वालों पर लगाया आरोप
लोगों का कहना है कि बरियारपुर के ही लोग यहां वसूली को लेकर बराबर दबंगई दिखाते हैं और धमकी भी देते हैं कि जिसको यहां रहना है उसको हफ्ता देना पड़ेगा। मृतक की बड़ी बेटी ने लगाते हुए कहा कि जब मेरे पिता और मां को आरोपियों द्वारा ढूंढा जा रहा था और दुकान में आग लगा दी गई थी तो वहां पर इमरजेंसी सेवा 112 के पुलिस मौजूद थी। वह मदद मांगने के लिए उसके पास गई। लेकिन, किसी ने उसकी एक न सुनी।
विज्ञापन


दो अपराधियों लगाई आग, दोनों को जिंदा जला दिया
परिजनों का कहना है कि अपराधियों ने आग रात्रि 2:00 बजे लगाई और पुलिस आज सुबह में 7:00 बजे के बाद घटनास्थल पर पहुंची है। अगलगी में सात दुकानों में रखे गए 5 सिलेंडर एक के बाद एक कर ब्लास्ट कर गए। इसके वजह से लोग डर से आसपास के घरों से बाहर नहीं निकले। काफी देर के बाद सुबह करीब 5:00 बजे स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। फिर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। मृतका की पत्नी किरण देवी ने बताया कि रात को करीब 2:00 बजे दो आरोपी मुंह बांध कर आए और उसके दुकान में आग लगा दिए। उसकी बेटी को कहने लगे कि तुम्हें कुछ नहीं करेंगे, तुम बताओं कि तुम्हारें माता-पिता कहां है? आरोपियों को देखकर महिला अपने पति को छुप जाने के लिए बोलकर अपने दो बच्चों के साथ छुप गई। इसी बीच अपराधियों ने पिता-पुत्री को जलाकर मार डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed