फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Criminal ran away with a four year old girl in his lap in Patna, Bihar Police engaged in investigation

Bihar News: पटना में चार साल की मासूम को गोद में लेकर भागा अपराधी, मां ने कहा- अनहोनी का डर है, पुलिस मदद करे

Thu, 06 Mar 2025 01:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 06 Mar 2025 01:14 PM IST
सार

अगमकुआं थाना प्रभारी ने बताया कि लिखित शिकायत मिल चुकी है। जल्द ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज में एक अपराधी बच्ची को गोद में उठाकर भागता दिख रहा है। उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन
Bihar: Criminal ran away with a four year old girl in his lap in Patna, Bihar Police engaged in investigation
क्राइम पेट्रोल देखकर पूर्व चालक ने मालिक के बाथरूम में लगाया था स्पाई कैमरा

विस्तार

पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के कांटी फैक्ट्री रोड स्थित धोबी गली में बुधवार रात एक चौकाने वाली घटना हुई। मूल रूप से वैशाली के महनार के निवासी अवधेश कुमार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। गुरुवार रात करीब रात 11 बजे के आसपास उनकी आंख खुली तो देखा कि उनकी चार वर्षीय बेटी अर्चना गायब थी। उन्होंने तुरंत बच्ची की खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस स्थिति में उन्होंने अगमकुआं थाने में लिखित आवेदन देकर बच्ची की सकुशल वापसी की गुहार लगाई।

विज्ञापन


सोई हुई बच्ची को गोद में उठाकर भागता दिखा अपराधी
पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की। सीसीटीवी में एक युवक को सोई हुई बच्ची को गोद में उठाकर ले जाते हुए देखा गया। अगमकुआं थाना प्रभारी ने बताया कि लिखित शिकायत मिल चुकी है, जांच जारी है, और जल्द ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मेरे बच्ची के साथ के साथ कोई अनहोनी न हो जाए
इधर थाने को दिये गये आवेदन में अवधेश ने कहा है कि बुधवार को करीब 11 बजे वह अपने पत्नी और बच्चों के साथ सोये थे, जब आंख खुली तो देखा कि मेरी बेटी नही है, तभी मैंने अपनी पत्नी को जगाया। और हमलोग बच्ची को सकुशल बरामद के लिए खोजबीन शुरू कर दी लेकिन बच्ची नही मिली। पीड़ित अवधेश कुमार कांटी फैक्ट्री के पास रोड पर ठेला लगाकर गोलगप्पा बेचने का काम करता है। बच्ची की मां का कहना है कि मुझे डर है कि कही मेरे बच्ची के साथ के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। वही घटना के बाद मुहल्ले में हंगामा मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed