{"_id":"65182aca4eee11e3ef057ce1","slug":"bihar-crime-youth-arrested-for-firing-pistol-in-motihari-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: मोतिहारी में पिस्टल से फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने परिजनों को दी ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: मोतिहारी में पिस्टल से फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने परिजनों को दी ये सलाह
Sat, 30 Sep 2023 07:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 30 Sep 2023 07:33 PM IST
सार
पहाड़पुर थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके निशानदेही पर इसके एक और साथी राहुल कुमार को भी गिरफ्तार किया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी में पिस्टल से फायर करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सिसवा गांव की है।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा युवक की पहचान पहाड़पुर थाना क्षेत्र में सिसवा गांव के सुजीत कुमार के रूप में हुई, जिसे पहाड़पुर थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके निशानदेही पर इसके एक और साथी राहुल कुमार को भी गिरफ्तार किया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार दोनों ने बताया कि इसके साथ तीन चार और लड़के हैं, जिसके नाम को गुप्त रखते हुए पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, वीडियो में दिख रहा पिस्टल को पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
एसडीपीओ का अपील- बच्चों पर रखे नजर
अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक पिस्टल से फायर करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के साथ ही युवक को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पिस्टल अभी बरामद नहीं हुआ है, जिसके लिए छापेमारी की जा रही है। परिजनों से अपील है कि अपने बच्चों पर नजर रखें, वह क्या कर रहा है, कहां आ रहा है, कहां जा रहा है और क्या कर रहा है।
विज्ञापन
सुजीत का है अपराधिक इतिहास
डीएसपी ने बताया कि वीडियो में दिख रहा युवक का अपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में यूपी के कानपुर में साइबर फ्रॉड में जेल जा चुका है, उसके अन्य अपराधिक मामले की जांच की जा रही है।