फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Village youth raped girl walking at door in Motihari

Bihar Crime: मोतिहारी में दरवाजे पर टहल रही किशोरी के साथ गांव के युवक ने किया दुष्कर्म, परिवार सहित फरार

Thu, 04 May 2023 12:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 May 2023 12:27 PM IST
सार

बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के तहत आने वाले मोतिहारी में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म को अंजाम देने वाला युवक किशोरी के ही गांव का रहने वाला है। दुष्कर्म के बाद युवक घर छोड़कर परिवार सहित फरार हो गया।

विज्ञापन
Bihar Crime Village youth raped girl walking at door in Motihari
तुरकौलिया थाना, मोतिहारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में दरवाजे पर टहल रही एक किशोरी के साथ गांव के ही एक दरिंदे ने दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म के बाद युवक घर छोड़कर पूरे परिवार के साथ फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पीड़िता के परिजन ने घटना की जानकारी तुरकौलिया थाना को दिया, जिसके बाद पुलिस पीड़िता के मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, पुलिस युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


तुरकौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी को उसके दरवाजे से उठाकर पास के झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर बताया कि वह बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने दरवाजे पर टहल रही थी। इसी बीच आरोपी पड़ोस का युवक आया और उसका मुंह दबाकर उसे उठाकर पास के झोपड़ी में ले गया। जहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया। पीड़िता घर आकर घटना की जानकारी अपने परिजन को दी, जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी तुरकौलिया पुलिस को दी, सूचना मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


आरोपी युवक पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार...
सदर एसडीपीओ आईपीएस राज ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। उसके बाद पुलिस की टीम आरोपी के घर छापेमारी की, लेकिन पूरा परिवार घर छोड़कर फरार है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसके बेटी के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया, उसके बाद युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, पीड़िता के मेडिकल और 164 का बयान कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed