फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Two minor girls who went to cut grass in Bettiah molested

Bihar Crime: बेतिया में घास काटने गई दो नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़, वीडियो बनाकर वायरल किया, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Mar 2023 05:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपारण Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 Mar 2023 05:01 PM IST
सार

बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के तहत आने वाले बेतिया में दो नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाले युवकों ने छेड़खानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

विज्ञापन
Bihar Crime Two minor girls who went to cut grass in Bettiah molested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेतिया में दो नाबालिग लड़कियों से छेड़खानी करने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा रहा है कि दो युवक, दो नाबालिग लड़कियों को पकड़कर उसके साथ गलत हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। वही, एक युवक द्वारा वीडियो बनाया जा रहा है और गंदी-गंदी बातें कही जा रही हैं। पूरा मामला जिले के नवलपुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है।

विज्ञापन


इधर, वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित लड़की के पिता ने नवलपुर ओपी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है, 17 मार्च के दिन करीब 10 बजे मेरी 13 साल की बेटी अपने गांव के ही 15 साल की एक दोस्त के साथ पशु चारा काटने के लिए गांव से दक्षिण-पश्चिम सरेह में कटहल नदी के बगल में गई हुई थी। उसी दौरान पिपराही गांव निवासी बिंदा चौधरी के 18 साल के पुत्र अजय चौधरी और दीना चौधरी के 19 साल के पुत्र राकेश चौधरी ने दोनों नाबालिक लड़की को पकड़कर गलत हरकत करने लगे। इस सारे वारदात का वीडियो पिपराही गांव निवासी पन्नालाल चौधरी के 19 साल के पुत्र शुगा चौधरी बनाता रहा। हालांकि, इसका विरोध मेरी बेटी और उसके दोस्त द्वारा किया गया, लेकिन आरोपी नहीं माने। जब हो हल्ला दोनों नाबालिक लड़की करने लगे तो तीनों आरोपी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
उन्होंने पुलिस को यह भी बताया है कि आरोपी तीनों युवकों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद मुझे इस घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद मैंने अपनी बेटी से जब पूछा तो बेटी ने सारी घटना को बताया। बाद में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही, नवलपुर ओपी थाना प्रभारी रणधीर भट्ट ने बताया कि मामले में पीड़ित नाबालिग लड़की के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्जकर अजय चौधरी और शुगा चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तीसरा आरोपी राकेश चौधरी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed