{"_id":"68590ac41fa005b2d00970c9","slug":"bihar-crime-six-year-old-girl-gang-raped-by-accused-news-in-hindi-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: छह साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे; आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: छह साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे; आरोपी फरार
Mon, 23 Jun 2025 01:40 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:40 PM IST
सार
Gayaji: वारदात के समय पीड़ित बच्ची की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब परिजन और गांव के लोग वारदात स्थल पर पहुंचे, उससे पहले ही वहां से दोनों आरोपी फरार हो गए। पढ़ें खबर
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया जी के लुटुआ थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को लुटुआ थाना क्षेत्र के सुदूर गांव में देर शाम एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव के दो नाबालिग लड़कों ने उसे बहला-फुसलाकर गांव के बगल में स्कूल के कैंपस में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
पढ़ें: सीतामढ़ी की जगह जनकपुर को स्वास्थ्य मंत्री ने बता दिया माता सीता की जन्मस्थली; बाद में हटाया पोस्ट
वारदात के समय पीड़ित बच्ची की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब परिजन और गांव के लोग वारदात स्थल पर पहुंचे, उससे पहले ही वहां से दोनों आरोपी फरार हो गए। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर दोनों बाल अपचारियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
एसपी ने दी जानकारी
इधर, सीनियर एसपी आनंद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आरोपियों की पहचान हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम को लगाया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि बच्ची की अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पीड़ित बच्ची की हालत ठीक है।