फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : murder after rape of teenage girl in Aurangabad bihar poilice investigation starte

एक चप्पल बन गया सबूत : कोचिंग से लौटा तो घर से भागता दिखा युवक, घर में पड़ी थी बहन की लाश, हुई थी जबरदस्ती

Sat, 09 Mar 2024 03:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 09 Mar 2024 03:28 PM IST
सार

Bihar Police : बिहार के औरंगाबाद जिले में एक किशोरी को उसके घर में मार डाला गया। लड़की की लाश जबरदस्ती किए जाने की भी गवाही दे रही है। यह सब कर भागने वाला अपने पीछे पुलिस के लिए सबूत छोड़ गया है। मामला ओबरा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
Bihar News : murder after rape of teenage girl in Aurangabad bihar poilice investigation starte
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मामला ओबरा थाना के एक गांव का है। हवस के दरिंदे ने दुष्कर्म की घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब किशोरी घर में अकेली थी और उसका भाई ट्यूशन पढ़ने घर से बाहर गया हुआ था। जबकि उसकी मां शादी समारोह में भाग लेने अपने मायके गई हुई थी। मौका पाकर पहले दुष्कर्म किया, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर डाला।

विज्ञापन


मामला ओबरा प्रखंड के एक गांव से जुड़ा है। घटना को अंजाम देने वाला हवस का भूखा 20 वर्षीय युवक उसी गांव का निवासी है। घटना के बाद से वह फरार रहा है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामले की जानकारी मिलने पर गांव पहुंची ओबरा थाना की पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया है।
विज्ञापन


ओबरा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले में मृतका की मां की लिखित शिकायत पर दुष्कर्म, मर्डर और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त किया गया मृतका का दुपट्टा और आरोपी का चप्पल भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि मृतका के गले पर निशान पाए गए हैं। पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे दुष्कर्म और मर्डर का ही मामला मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी की मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

शादी में शामिल होने मायके गई थी मृतका की मां
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका की मां शादी समारोह में शामिल होने अपने मायका रोहतास जिले के गोठानी मठिया गई थी। वहीं, उसके पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी। मां के शादी समारोह में शामिल होने मायके जाने के बाद किशोरी अपने 14 वर्षीय भाई के साथ घर में अकेली थी। शाम में उसका भाई ट्यूशन पढ़ने गया था। इस कारण किशोरी घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी युवक मौका देखकर घर में जा घुसा। वह किशोरी के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा।


कुछ देर बाद ट्यूशन पढ़कर भाई जब घर लौटा तो युवक बहन के कमरे से निकलकर भागने लगा। उसने उसे पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। भागने के दौरान युवक का चप्पल उसके घर पर छूट गया। इसके बाद भाई जब बहन के कमरे में गया तो देखा कि उसकी बहन मृत अवस्था में पड़ी है। उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ है। इसके बाद उसने शोर मचाकर घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed