फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   bihar crime news robbers loot three crore rupees gold in crowded market of bhagapur in bihar

भागलपुर: भीड़-भाड़ वाले बाजार में दिनदहाड़े घुसे बदमाश, लूट लिया तीन करोड़ का सोना

Sat, 06 Feb 2021 08:17 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 06 Feb 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
bihar crime news robbers loot three crore rupees gold in crowded market of bhagapur in bihar
सोना - फोटो : pixabay

बिहार में कानून व्यवस्था पर आए दिन सवाल उठाए जा रहे हैं। राज्य में लुटेरों और अपराधों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वो दिन दहाड़े करोड़ों रुपये के सोना चुरा लेते हैं। ताजा मामला स्मार्ट सिटी भागलपुर का है, जहां लुटेरों ने तीन करोड़ रुपये का सोना लूट लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खलीफाबाग चौक के पास स्थित विशाल सोनिका ज्वेलर्स में लुटेरों ने शानिवार सुबह दो किलो को सोना चुरा लिया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सोना लूटने की खबर मिलते ही भागलपुर की एसएसपी निताशा गुड़िया कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


इससे पहले भी राज्य में कई बार सोना लूटने की खबर आ चुकी हैं। नौ दिसंबर 2020 को दरभंगा जिले में नगर थाना क्षेत्र के टावर चौक के पास हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े अलंकार ज्वेलर्स से पांच करोड़ रुपये का सोना लूट लिया था। लूट के दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट के बाद दरभंगा पुलिस ने जिले के बाहर के दस अपराधियों की सूची जारी की थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक लूटे गए सोने में से कुछ हिस्सा जब्त कर लिया है और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इसके अलावा भी अपराधियों ने बिहार के कई जिलों में सोने की लूट की है।


दरभंगा के अलावा मुजफ्फरपुर के सदर थाना के भगवानपुर गोलंबर स्थित मुथूट फाइनेंस से दस करोड़ का सोना लूटा गया था। इसके अलावा हाजीपुर स्तथिक मुथूट फाइनेंस से भी 55 किलो का सोना लूटा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed