फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar crime news: Husband shaved Wife head in Darbhanga, roamed across the village

शर्मनाक: बिहार में पत्नी का मुंडवाया सिर, पति ने पूरे गांव में घुमाया 

Fri, 18 Feb 2022 01:47 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 18 Feb 2022 01:47 PM IST
सार

पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 

विज्ञापन
Bihar crime news: Husband shaved Wife head in Darbhanga, roamed across the village
गिरफ्तारी - फोटो : is

विस्तार

बिहार के दरभंगा में एक पति ने अपनी पत्नी का सिर मुंडवाकर उसे पूरे गांव में घुमाया। पति को शक था कि उसकी पत्नी के किसी और से संबंध हैं। पत्नी को चरित्रहीन बताकर पति ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। सिर मुंडवाने से भी पति का मन नहीं भरा तो उसने पत्नी के चेहरे पर कालिख पोत दी। अब इस शर्मनाक घटना का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के छपकाही गांव है। एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला के पति का नाम रणवीर सदा है। उसी ने पूरी घटना को अंजाम दिया। इसमें कुछ ग्रामीणों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद रणवीर सदा ने अपनी गलती मानी है और वह पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed