{"_id":"62b69acbbd5b8a56ac7a2cff","slug":"bihar-crime-news-a-man-cheated-and-married-12-girls-finally-got-caught-by-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime News: एक शौहर, दर्जनभर बीवियां, धोखा देकर 12 लड़कियों से की शादी, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime News: एक शौहर, दर्जनभर बीवियां, धोखा देकर 12 लड़कियों से की शादी, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया
Sat, 25 Jun 2022 10:49 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:49 AM IST
सार
इस धोखेबाज को गिरफ्तार करने में पूर्णिया पुलिस को कामयाबी मिली। आरोपी की पहचान शमशाद उर्फ मनोवर के रूप में हुई। वह छह साल से पुलिस को चकमा दे रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार पुलिस के हाथ एक ऐसा शातिर बदमाश लगा है, जिसने एक दो नहीं, बल्कि 12 लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनसे शादियां की। हर बार वह खुद को कुंवारा बताकर भोली भाली लड़कियों को फंसाता था। आखिरकार एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में वह पुलिस के जाल में फंस ही गया।
विज्ञापन
इस धोखेबाज को गिरफ्तार करने में पूर्णिया पुलिस को कामयाबी मिली। आरोपी की पहचान शमशाद उर्फ मनोवर के रूप में हुई। वह छह साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। उससे पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शमशाद कोचाधामन थाना क्षेत्र के अनारकली गांव का निवासी है। पूर्णिया पुलिस ने उसके खिलाफ अनगढ़ थाना क्षेत्र के बिजवार गांव में एक नाबालिग के अपहरण का केस दिसंबर 2015 में दायर किया था। अपहरण के एक सप्ताह बाद पुलिस ने अपहृत नाबलिग लड़की को किशनगंज से बरामद किया था, लेकिन आरोपी शमशाद फरार हो गया था।
विज्ञापन
बीते छह सालों से शमशाद को पकड़ने के लगातार प्रयास चल रहे थे। नाबालिग लड़की के पिता ने उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे बहादुरगंज थाना क्षेत्र के कोइडांगी गांव से दबोच लिया है। उससे पूछताछ व जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी एक दर्जन शादियां कर चुका है।
विज्ञापन
सात बीवियों ने कबूली प्रेम जाल में फंसाने की बात
आरोपी शमशाद की सात बीवियों ने पुलिस के समक्ष कहा है कि उसने उन्हें झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया और फिर उनसे शादी की। इनमें से किसी भी लड़की को यह नहीं पता था कि वह पहले से शादीशुदा है। इनके बयानों के बाद शमशाद के खिलाफ अपहरण, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।