फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Murder Due To Dowry in Bettiah

Bihar Crime: बेतिया में नई नवेली दुल्हन का हत्यारा पति गिरफ्तार, बाप ने जमीन बेचकर गाड़ी देने की बात कही थी

Wed, 26 Apr 2023 01:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Apr 2023 01:13 PM IST
सार

Murder Due To Dowry in Bettiah: बिहार के बेतिया जिले में दहेज लोभियों ने 55 दिन पहले शादी हुए एक महिला की हत्या कर दी। सबसे बड़ी बात यह है कि हत्या करने में ससुराल पक्ष के सभी लोग शामिल रहे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Bihar Crime Murder Due To Dowry in Bettiah
हत्यारा पति और दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में पत्नी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे हत्यारोपी पति को पुलिस ने छापेमारी कर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हत्यारोपी पति सूरज यादव मनुआपुल ओपी थाना के बसंत टोला मोहल्ले का रहने वाला है। मनुआपुल ओपी थानाध्यक्ष अलाउद्दीन ने बताया, सूरज यादव ने विगत 23 अप्रैल को अपनी पत्नी पूजा कुमारी की हत्या परिजनों के साथ मिलकर कर दी थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे थे।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस आरोपियों की फरारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव से सटे सेंट्रल सिटी मोहल्ले से हत्यारोपी पति सूरज यादव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी पति को बुधवार को जेल भेज दिया गया है। हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


55 दिन पहले हुई थी सूरज और पूजा की शादी...
थाने में दर्ज एफआईआर में मृतिका के पिता विनोद प्रसाद ने बताया, उनकी पुत्री की शादी बेतिया नगर से सटे बसंत टोला निवासी प्रमोद यादव के पुत्र सूरज से 55 दिन पहले हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उन्होंने अपने हैसियत के अनुसार उपहार भी दिया था। शादी के दो चार दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। उसके बाद ससुराल वालों ने दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग करने लगे। इसको लेकर पुत्री पूजा को शारीरिक और मानसिक रूप से ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी पूजा ने अपने मायके वालों को दी थी, जिसके बाद पूजा के पिता विनोद प्रसाद ने पूजा के ससुराल वालों को किसी तरह समझा-बुझाकर दहेज की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। इसी बीच ससुराल वालों ने पूजा की हत्या कर दी और घर छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जमीन बेच स्कॉर्पियो देने का पिता ने किया था करार...
मृतिका के पिता विनोद प्रसाद ने बताया कि जब पूजा के ससुराल वालों की प्रताड़ना हद से ज्यादा बढ़ गई तो वे अपने सगे संबंधियों के साथ उसके ससुराल पहुंचे। मान-मनौव्वल की, फिर भी ससुराल वाले दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग पर अड़े रहे। तब उन्होंने पंचों के समक्ष करार किया कि अपनी जमीन बेच दूंगा और उसका जो पैसा मिलेगा उससे स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदकर देहज में दे दूंगा, करार के बावजूद भी ससुराल वालों का प्रताड़ना कम नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed