फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Mother of three children murdered due to dowry in Darbhanga

Bihar Crime: 'वो' तीन बच्चों की मां थी...फिर भी दहेज लोभियों ने बाइक और चेन की खातिर मार डाला, एक गिरफ्तार

Thu, 05 Oct 2023 05:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 05 Oct 2023 05:39 PM IST
सार

Bihar Crime: बिहार के दरभंगा जिले से दहेज की खातिर हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक तीन बच्चों की मां को पति और सास-ससुर ने मिलकर हत्या कर दी। पति और सास-ससुर के खिलाफ मायके वालों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
Bihar Crime Mother of three children murdered due to dowry in Darbhanga
बिरौल थाना, दरभंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में बिरौल थाना क्षेत्र के उछटी गांव में विवाहिता सरिता देवी की संदेहास्पद मौत के मामले में मृतका के मायके वालों ने पति सहित सास-ससुर के खिलाफ दहेज की खातिर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतका की मां द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि दहेज में मोटर साइकिल और सोने की चेन के लिए मेरी बेटी के साथ काफी दिनों से मारपीट किया जाता था।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतिका के तीन बच्चे भी हैं। बिरौल थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति संतोष साहू को गिरफ्तार कर लिया है। बिरौल थाना में सरिता देवी की मां लालपरी देवी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही बिरौल पुलिस एक्शन में आई और पति संतोष साहू को गिरफ्तार कर ली। पूरे उछती गांव में 27 साल की सरिता देवी की संदिग्ध मौत के बाद लगातार यह बात चर्चा में थी कि सरिता ने खुदकुशी की या उसकी हत्या हुई है।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में सरिता की मां डुमरी गांव निवासी लालपरी देवी ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपनी बेटी को मारने में ससुराल वाले ससुर-सास और दामाद को नामजद करवाया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उसकी बेटी सरिता की हत्या मोटर साइकिल और सोने की चेन की खातिर ससुराल वालों ने मिलकर जहर खिलाकर हत्या कर दी है। बिरौल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही पति संतोष साहू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की मां ने कहा कि बेटी की मौत की सूचना पर जब बेटी के ससुराल पहुंची तो सरिता के नाक और मुंह से खून बह रहा था। उसने आरोप लगाया कि ससुराल वाले ससुर रतनलाल साह, पति संतोष साहू और सास देवदाय देवी ने मिलकर जहर खिलाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी है। मेरे दामाद मायके से मोटर साइकिल और सोने की चेन लाने को लेकर सरिता को प्रताड़ित करते थे और जान से मारने की धमकी देते थे।

हमेशा सास-ससुर और दामाद दहेज नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट करते थे। परिजनों के अनुसार, सरिता की शादी दस साल पहले हुई थी। उसकी एक आठ साल की बेटी नंदनी कुमारी, पांच साल का बेटा राजा कुमार और एक दो साल का बेटा भी है। पुलिस अब प्रारंभिक जांच व तहकीकात के बाद संतोष को जेल भेजने की तैयारी में है।


इस संबंध में बिरौल थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने कहा कि मृतका की मां के आवेदन पर पति सहित सास-ससुर पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी मृतका के पति को गिरफ्तार कर ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed