फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Miscreant shot farmer son for not paying extortion money in Munger

Bihar Crime: मुंगेर में रंगदारी न देने पर बदमाश ने किसान के बेटे को मारी गोली, ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर

Tue, 04 Apr 2023 08:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Apr 2023 08:56 PM IST
सार

Bihar Crime: बिहार के मुंगेर जिले से हत्या का मामला सामने आया है। यहां पर बदमाश ने किसान के रंगदारी न देने पर उसके बेटे को गोली मार दी। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
 

विज्ञापन
Bihar Crime Miscreant shot farmer son for not paying extortion money in Munger
बदमाश ने किसान के बेटे को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में सफिया सराय ओपी एरिया के सिंघिया दियारा में किसान ने रंगदारों को रंगदारी के रूप के फसल का एक भी हिस्सा नहीं दिया। ऐसे में रंगदारों ने किसान के 20 साल के बेटे को गोली मार दी। किसान के बेटे की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया और मौके पर मौजूद प्रशासन को खदेड़ दिया।

विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक सोनू कुमार के पिता सिंघिया बगीचा टोला के रहने वाले अरविंद यादव ने बताया, हम सिंघिया दियारा इलाके में खेती-बारी करते हैं। खेती किसानी ही हमारा मुख्य पेशा है। आज हम लोग अपने खेत में फसल की दौनी कर रहे थे। मैं दूसरे खेत में था और मेरा बेटा कुछ दूर पर अलग खेत में था। तभी सिंघिया इलाके का कुख्यात अपराधी रुपेश यादव घोड़े पर चढ़कर मेरे बेटे सोनू के पास आया और कहा कि रंगदारी के रूप में फसल का एक हिस्सा मुझे दो।
विज्ञापन


इस पर मेरे बेटे ने कहा, पापा दूसरे खेत में हैं उनसे बात करिए। बेटे ने कहा, मैं मेहनत से फसल उगाता हूं, रंगदारी के रूप में फसल नहीं दूंगा। इस पर कुख्यात अपराधी रूपेश यादव ने उसके बेटे के सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर बाप दौड़ा और अपने बेटे को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, अस्पताल में डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के घर को ग्रामीणों और परिजनों ने किया आग के हवाले....
किसान के बेटे की गोली मारकर हत्या के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित होकर शव को लेकर पटना-मुंगेर मुख्य मार्ग सिंघिया के पास जाम कर दिए। परिजन-ग्रामीण आरोपी अपराधी रुपेश यादव के घर पर चढ़कर घर को आग के हवाले कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब रोकना चाहा तो पुलिस को भी ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। वहीं, इस संबंध में जिले के आरक्षी अधीक्षक जेजे रेड्डी ने बताया, हत्या का मामला सामने आया है। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed