फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Man strangled to death in Kishanganj police engaged in investigatio

Bihar Crime: किशनगंज में व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Thu, 13 Apr 2023 02:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 13 Apr 2023 02:39 PM IST
सार

Kishanganj Crime: बिहार के किशनगंज जिले में एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime Man strangled to death in Kishanganj police engaged in investigatio
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज जिले में एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या की घटना के सामने आने से इलाके में सनसनी फैली गई है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के जिरंगाच्छ पंचायत अंतर्गत स्थित मंगलीहाट गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। व्यक्ति का शव उसके घर पर ही बरामदे में पड़ा मिला है। स्थानीय लोगों ने व्यक्ति के शव को देख पुलिस को सूचना दे दी है। इधर, शव की खबर सुनते ही घटनास्थल पर लोगों का हुजूम लग गया है।
विज्ञापन


मामले की जांच में जुटी पुलिस...
सूचना मिलने के बाद आदर्श थाना ठाकुरगंज के थाना अध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है। बता दें कि शव की शिनाख्त कन्हैया लाल, (30) मंगलीहाट निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गला रेतकर हुई व्यक्ति की हत्या...
आर्दश थाना ठाकुरगंज के थाना अध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने जानकारी देते हुए बताया कि शव को देख ऐसा लग रहा है कि तेज धार-धार हत्यार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी गई है, साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed