{"_id":"651eb5609c59e98c100442f9","slug":"bihar-crime-loot-of-more-than-rs-3-lakh-in-bandhan-bank-which-provides-group-loans-in-motihari-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: मोतिहारी में समूह लोन देने वाली बंधन बैंक में तीन लाख रुपये से अधिक की लूट, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: मोतिहारी में समूह लोन देने वाली बंधन बैंक में तीन लाख रुपये से अधिक की लूट, पुलिस कर रही जांच
Thu, 05 Oct 2023 06:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 05 Oct 2023 06:38 PM IST
सार
बिहार के मोतिहारी में स्थित बंधन बैंक से लूट का मामला सामने आया है। यहां बाइक सवार सात-आठ लोगों ने तीन लाख रुपये से अधिक की रकम लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी में बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने समूह लोन देने वाली बंधन बैंक में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। सुगौली थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा रोड में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल से सटा बंधन बैंक है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, बंधन बैंक के मैनेजर ने बताया कि ग्राहक बनकर करीब आठ की संख्या में आए लोगों ने पहले बैंक में खाता खुलवाने के बारे में जानकारी ली। फिर अचानक उसमें से एक अपराधी ने गन प्वाइंट पर ले लिया, फिर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान तीन लाख 66 हजार 520 रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की खबर मिलने के बाद मौके पर सुगौली पुलिस पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
सदर एसडीओ राज ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। समूह लोन देने वाली बंधन बैंक में सात-आठ की संख्या में आए बाइक सावर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान करने में जुटे हैं। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन