{"_id":"641838365558aa286f034625","slug":"bihar-crime-jewelery-including-rs-2-5-lakh-stolen-from-farmer-house-in-bihar-samastipur-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: 'धरतीपुत्र' के घर में चोरी, ढाई लाख सहित करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के गहने लूट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: 'धरतीपुत्र' के घर में चोरी, ढाई लाख सहित करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के गहने लूट ले गए
Mon, 20 Mar 2023 04:11 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 20 Mar 2023 04:11 PM IST
सार
Bihar Crime: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक किसान के घर में चोरी हुई है। चोर घर में घुसकर हथियार के बल पर करीब ढाई लाख रुपये और डेढ़ लाख रुपये कीमत के गहने लूट ले गए। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस में शिकायत की गई है।
विज्ञापन
किसान के घर में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले में मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के करीमनगर गांव में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात बदमाशों ने एक किसान के घर में घुसकर ढाई लाख रुपये नगदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का गहना लूट लिए। घटना रात करीब दो बजे की बताई गई है।
विज्ञापन
बता दें कि बदमाशों की संख्या दो थी, जो घर में प्रवेश किए थे। हालांकि, बदमाशों की संख्या और अधिक होने की बात बताई गई है, जो घर के बाहर रहे होंगे। उधर, लूटपाट के दौरान प्रतिरोध करने पर बदमाशों ने घर के लोगों के साथ मारपीट भी की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक बदमाश के हाथ में पिस्टल था, जबकि दूसरे के साथ में चाकू...
घटना के संबंध में करीमनगर गांव के मोहम्मद शादाब ने बताया, रात करीब दो बजे उनका किवाड़ पीटे जाने की आवाज सुनाई पड़ी। किवाड़ पीटे जाने की आवाज पर जब वह अपने दरवाजे पर निकले तो जिस व्यक्ति को उन्होंने देखा, उसमें से एक के हाथ में पिस्टल और दूसरे के हाथ में चाकू था। गेट खुलते ही दोनों ने मिलकर इन्हें कब्जे में ले लिया और घर के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद बदमाशों ने हथियार के बल पर इनके भाभी का कमरा खुलवा लिया, कमरा खुलते ही बदमाश दोनों बच्चों को कब्जे में ले लिए और गोदरेज की चाबी देने की बात कही। जब उनकी भाभी द्वारा चाबी देने से इनकार किया तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
बदमाश पैदल ही आए...
इस दौरान बीच-बचाव करने पर इनके साथ भी मारपीट की गई। डर से लोगों ने गोदरेज की चाबी दे दी। बदमाशों ने गोदरेज में रखा ढाई लाख रुपये के अलावा करीब डेढ़ लाख रुपये का गहना आदि लेकर वहां से चलते बने। बदमाश पैदल ही आए थे और पैदल ही फरार हो गए। बदमाश के जाने के बाद लोगों ने हल्ला मचाया तो आसपास के लोग भी जुट गए। बाद में घटना की जानकारी मोहिउद्दीन नगर थाने को दी गई। रात करीब तीन बजे मोहिउद्दीन नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। दोनों बदमाश की उम्र 20 से 25 साल बताई गई है।
मोहिउद्दीन नगर थाना अध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने बताया. घटना की जानकारी के बाद रात करीब तीन बजे मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया था। तब तक बदमाश वहां से फरार हो गए थे। पीड़ित द्वारा एक आवेदन दिया गया है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।