फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Dead body of a missing youth found in a canal in Bettiah

Bihar Crime: बेतिया में छह दिन से लापता युवक का शव नहर में मिला, पिता ने लगाया प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप

Mon, 06 Mar 2023 08:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 06 Mar 2023 08:46 PM IST
सार

Bihar Crime: बिहार के बेतिया जिले में एक युवक का शव नहर में मिला है। युवक छह दिन से लापता था, परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। पिता ने प्रेम-प्रसंग में घर बुलाकर कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bihar Crime Dead body of a missing youth found in a canal in Bettiah
लापता युवक का शव नहर में मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया जिले में अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। सोमवार दोपहर पुलिस बानुछापर ओपी क्षेत्र के करनमेया-महनागनी गांव के बीच जटहा सरेह के नहर से जूट की बोरी में भरकर फेंके गए शव को बरामद की। शव सड़ी गली स्थिति में मिला। अपराधियों ने पहचान मिटाने के लिए तेजाब से शव जला दिया था।

विज्ञापन


बता दें कि मृतक की पहचान बानुछापर ओपी क्षेत्र के औरैया शिव टोला निवासी राजेश कुशवाहा के पुत्र सोनू कुमार (19) के रूप में की गई है। शव के पोस्टमार्टम के लिए पुलिस उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी है। मृतक के पिता ने कपड़े से शव की पहचान की। सोनू विगत एक मार्च की रात से घर से लापता था। स्वजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। मामले में स्वजनों ने बानुछापर ओपी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोनू बीए का छात्र था, मृतक के पिता ने प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है। उसने प्रेम-प्रसंग में बेटे को घर में बुलाकर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मामले में मृतक के पिता ने धर्मेंद्र पूरी, चिंता देवी, रामाशीष पूरी, हिमांशु कुमार और मोहित कुमार सहित 10 व कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया है। उसने बताया कि गांव की लड़की से उसका पुत्र करीब एक साल से प्रेम करता था। प्रेम-प्रसंग में उसे घर बुलाकर हत्या की गई है। स्वजनों ने बताया, छह दिन से सोनू की खोजबीन की जा रही थी। ढूंढते-ढूंढते लोग सोमवार दोपहर नहर की ओर गए तो बोरी में भरकर फेंके गए शव को देखा। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई, तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर, बानुछापर ओपी प्रभारी संतोष कुमार, मनुआपुल ओपी प्रभारी मो. अलाउद्दीन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों की मांग पर जांच के लिए डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया। पुलिस नहर से निकालकर शव कब्जे में ले ली। इस बावत एसडीपीओ ने बताया कि नहर से बोरी में भरकर फेंके गए शव बरामद किया गया है। राजेश कुशवाहा ने अपने पुत्र सोनू कुमार के रूप में शव की पहचान की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed