{"_id":"64b00ae50317fad7670dec7b","slug":"bihar-crime-criminal-unbridled-in-siwan-shot-a-person-snatched-mobile-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: सीवान में अपराधी बेलगाम, एक व्यक्ति को मारी गोली, मोबाइल भी छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: सीवान में अपराधी बेलगाम, एक व्यक्ति को मारी गोली, मोबाइल भी छीना
Thu, 13 Jul 2023 08:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Jul 2023 08:02 PM IST
सार
Bihar Crime: बिहार के सीवान जिले में इन दिनों अपराधी बेलगाम हैं। गुरुवार को एक व्यक्ति को गोली मारी और उसका मोबाइल भी छीन लिया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान में एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी और मोबाइल छीनकर ले गए। मामला नवतन थाना क्षेत्र है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नवतन थाना क्षेत्र के मकरीयार बदली बाबा मोड़ निवासी पप्पू सिंह पिता राम नरेश सिंह उम्र 40 साल, रोज की तरह अपने घर से निकले थे।
विज्ञापन
बता दें कि बाबा मोड़ नहर के पास पुल के नीचे दो तीन लोगों के साथ बैठकर बात करने लगे। तभी एक मोटर साइकिल पर तीन अपराधी हथियार से लैस होकर पहुंचे और पप्पु सिंह से पहले मोबाइल छीना और फिर सीने में गोली चला दी, जो गोली सीना होते हुए पप्पु सिंह के बाजू में जाकर लगी। इस से पप्पु सिंह घायल होकर गिर गए, आनन-फानन में आसपास के लोगों की मदद से इलाज हेतु सीवान सदर अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
तीन की संख्या में थे अपराधी...
पप्पु सिंह पास के ही नहर के पास पुल के नीचे अपने दोस्तों से बात कर रहे थे, तभी अपराधियों ने मोबाइल छीनते हुए सीने में गोली मार दी। वहां पर तीन चार लोग एक साथ बैठे थे तो पप्पु सिंह से मोबाइल छीनकर और गोली क्यों मारी गई है। हालांकि, अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। घायल पप्पु सिंह ने थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस पूरे मामले पर नवतन थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित ने लिखित आवेदन और बयान दिया है। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन