फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime BA student murdered in love affair in Sitamarhi

Bihar Crime: सीतामढ़ी में बीए की छात्रा का प्रेम-प्रसंग में हत्या, चाकू गोदकर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम

Sat, 30 Sep 2023 06:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 30 Sep 2023 06:16 PM IST
सार

Bihar Crime: बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक बीए की छात्रा की हत्या कर उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव की है। यहां गांव के ही पोखर से उसका उपलाता हुआ शव शनिवार को बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Bihar Crime BA student murdered in love affair in Sitamarhi
प्रेम-प्रसंग में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में एक बीए की छात्रा की हत्या कर उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव की है। जहां गांव के ही पोखर से उसका उपलाता हुआ सब बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि विनीता का प्रेमी दो दिन पूर्व रात को उसके घर से ले गया और उसकी हत्या कर शव फेंक दिया। घटना का पता तब चला जब गांव की कुछ महिलाएं पोखर किनारे घास काटने गई थी। इसी दौरान पोखर में उपल्ट हुए शव पर उनकी नजर पड़ी। इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दिया गया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। बताया जा रहा है कि उसकी चाकू गोद कर हत्या की गई है। वहीं लड़की के दोनों आंख को भी फोड़ दिया गया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी डुमरा थाना पुलिस को दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डुमरा थाना की पुलिस और सदर डीएसपी राम कृष्ण घटनास्थल पर पहुंचे जहां मामले की छानबीन की। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। डीएसपी के द्वारा परिजनों से पूछताछ किया गया, जिसमें बताया गया कि मृतक का बीए में पढ़ाई कर रही थी, जिस गांव का ही एक लड़का बराबर ऑटो से लेकर जाया करता था। पुलिस ने कहा कि फिलहाल मामले की अनुसंधान की जा रही है।
विज्ञापन


गुरुवार के रात से ही गायब थी लड़की
मृतका की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान की 19 वर्षीय पुत्री वीणा कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि दो दिन से वह घर से लापता थी। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात गांव के ही रहने वाले रामलोचन महतो के पुत्र उदय कुमार महतो मृतका के घर गया था। उसे दिन में तक के घर में उसकी मां और पिता तथा दोनों भाई नहीं थे। घर में मृतक के अलावे उसकी छोटी बहन उपस्थित थी। लेकिन उसकी बहन ना तो पुलिस को कुछ बता पा रही है और न ही मीडिया को कुछ कह रही है। वहीं, मृतक की फुआ ने बताया कि उसकी भाभी अपने मायके गई थी और उसका भाई बाहर रहता है। वही दोनों भतीजा गांव में नाच देखने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका
बताया गया की गुरुवार के देर रात करीब तीन बजे आरोपी घर के पास आया था। जिसे आजपास के लोगों ने भी देखा है। बताया गया की दोनो को घर से निकलते भी देखा गया था। दो दिनों से लड़की को ढूंढा जा रहा था। लेकिन कहीं पता नहीं चल पा रहा था। हालांकि संबंध में पुलिस को भी कोई सूचना नहीं दी गई थी। लाश मिलने के बाद पुलिस को सूचना मिली। पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी लड़का उसे अपने ऑटो में बराबर कॉलेज ले जाया करता था। इसी दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग थी। जिसके कारण किसी बात की विवाद को लेकर उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed