{"_id":"6527ddc1d3b9223b8607cc16","slug":"bihar-crime-9th-class-student-kidnapped-in-bettiah-20-lakh-ransom-demanded-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बेतिया में नौवीं वर्ग के छात्र का अपहरण, 20 लाख मांगी फिरौती, तीन लोग पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बेतिया में नौवीं वर्ग के छात्र का अपहरण, 20 लाख मांगी फिरौती, तीन लोग पुलिस हिरासत में
Thu, 12 Oct 2023 05:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 12 Oct 2023 05:21 PM IST
सार
Bihar Crime: बिहार के बेतिया में एक नौवीं वर्ग के छात्र का अपहरण हुआ है। अपहरणकर्ताओं ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। फिलहाल, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
अपहृत छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया में नौवीं वर्ग के छात्र का अपहरण कर लिया गया है। अपह्रत छात्र स्वर्ण व्यवसायी का 14 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार है, जिसका अपहरण बुधवार को किया गया है। पुलिस को जांच में पता चला कि बच्चा डेढ़ बजे दोपहर में बाउंड्री फांदकर स्कूल से भाग गया था। शाम सात बजे छात्र के पिता नग नारायण साह से फोन पर 20 लाख रुपये फिरौती मांगी गई। रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। घटना कुमारबाग ओपी क्षेत्र रानीपुर रमपुरवा की है। वहीं, बेटे के अपहरण को लेकर परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है।
विज्ञापन
मामले की सूचना बच्चे के पिता ने कुमारबाग ओपी की पुलिस को दी और अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। साथ ही जिस नंबर से फिरौती मांगी गई, उसकी जांच की गई तो पता चला कि सिम मनुआपुल ओपी क्षेत्र के शेख धुरवा के ताहिर हुसैन की है। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
बच्चे के पिता नग नारायण साह की बेतिया के बानुछापर में सोने चांदी की दुकान है। एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस शेख धुरवा, राय धुरवा, रानीपुर रामपुरवा आदि कई जगहों पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी डी. अमरकेश मामले की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
बेतिया एसडीपीओ महताब आलम ने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल, मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आशीष के भाई भोला कुमार ने कहा कि आशीष बुधवार को कुमारबाग हाईस्कूल में गया था। छुट्टी के बाद घर नहीं लौटा, जिसके बाद खोज शुरू की गई तो उसका बैग और साइकिल स्कूल में मिला।