फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar coronavirus: LJP President Chirag Paswan isolates himself when he gets symptoms of corona

बिहार: एलजेपी नेता चिराग पासवान हुए बीमार, कोरोना के लक्षण देख खुद को किया आइसोलेट

Mon, 10 May 2021 03:11 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 10 May 2021 03:11 PM IST
सार

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बीमार हो गए हैं। चिराग पासवान ने कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिखते ही खुद को आइसोलेट कर लिया है। 

विज्ञापन
Bihar coronavirus: LJP President Chirag Paswan isolates himself when he gets symptoms of corona
चिराग पासवान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई के सांसद चिराग पासवान बीमार हो गए हैं। चिराग पासवान ने कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिखते ही खुद को आइसोलेट कर लिया है। चिराग ने आरटी-पीसीआर जांच कराई है। अभी उनकी रिपोर्ट आना बाकी है।

विज्ञापन


चिराग पासवान ने तब तक अपने संपर्क में आए सभी लोगों को सावधान रहने और जांच कराने की सलाह दी है। चिराग पासवान अभी दिल्ली में हैं। उन्होंने सोमवार की सुबह 9.32 बजे ट्वीट कर बताया कि कोरोना के लक्षण जैसे बुखार और सिर दर्द जैसा महसूस होने के बाद उन्होंने आरटी-पीसीआर जांच के लिए सैंपल दे दिया है। उन्होंने लिखा कि कोरोना वायरस के लक्षण आने पर इसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करें। अपनी कोरोना जांच कराएं और रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने पर तुरंत इलाज लें। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



शुभचिंतकों ने की जल्द स्वस्थ होने की दुआ
चिराग पासवान के शुभचिंतकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है। कई लोगों ने उनसे कहा है कि ये मौसमी बीमारी भी हो सकती है। मौसम में बदलाव के कारण भी बहुत से लोग बीमार हो रहे हैं। बहरहाल जैसा कि चिराग भी कह रहे हैं, भले ही मौसमी बीमारी हो, लेकिन अगर किसी में लक्षण दिखें, तो उन्हें भरपूर सावधानी बरतने की जरूरत है।

राजद विधायक के भाई की मौत
बिहार में ही सिवान जिले के बड़हरिया से राजद के विधायक बच्चा पांडेय के भाई धनंजय पांडेय की मौत कोरोना संक्रमण के कारण होने की खबर मिल रही है। धनंजय भाजपा के विधान पार्षद टुन्ना पांडेय के भी भाई हैं। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed