फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Coronavirus Live Updates 57 foreigners associated with Tablighi Jamaat arrested in state

बिहार में कोरोना के चार नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 70 हुई

Wed, 15 Apr 2020 08:28 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 15 Apr 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
Bihar Coronavirus Live Updates 57 foreigners associated with Tablighi Jamaat arrested in state
तब्लीगी जमात से जुड़े 57 विदेशी लोगों को गिरफ्तार किया गया। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। चार और मामले बुधवार को सामने आए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य प्रमुख सचिव संजय कुमार ने दी।

विज्ञापन


राज्य में 57 विदेशी नागिरक गिरफ्तार
वहीं राज्य के विभिन्न जिलों से पुलिस ने तब्लीगी जमात से जुड़े 57 विदेशी नागरिकों को वीजा नियमों का उल्लंघन करने के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि किर्गिजस्तान निवासी कुल 17 लोग पर्यटन वीजा पर भारत आए थे और वीजा नियम का उल्लंघन करते हुए धार्मिक प्रचार कार्य कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इन लोगों के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 23 मार्च को पुलिस ने इन लोगों को पटना के दीघा और फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से हिरासत में लेकर उनकी पटना एम्स में मेडिकल जांच कराई थी। कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं पाए जाने पर उन्हें अलग अलग स्थानों पर पृथकवास में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशनगंज में 11 विदेशी नागिरक गिरफ्तार
किशनगंज के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि पर्यटन वीजा पर यहां आए 10 इंडोनेशिया और एक मलेयशिया के नागरिक को वीजा नियम का उल्लंघन किए जाने और किशनगंज आने की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं देने के मामले में इन विदेशी नागरिकों के विरुद्ध सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि 31 मार्च को इनकी मेडिकल जांच कराई गई थी जिसकी रिपोर्ट चार दिनों के बाद आई और जांच में सभी में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं पाया गया था। आशीष ने कहा कि इन विदेशी लोगों को एहतियात के तौर पर एक स्थानीय मस्जिद में पृथक कर रखा गया था।

अररिया में भी तब्लीगी जमात से जुड़े विदेशी नागिरकों पर कार्रवाई
बिहार के अररिया जिला में वीजा के नियमों का उल्लंघन के आरोप में तब्लीगी जमात से जुडे 18 विदेशियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक धूरत सायली ने बताया कि गिरफ्तार किए गए विदेशियों में नौ मलेशियाई और नौ बांग्लादेशी शामिल हैं।


इनमें से नौ मलेशियाई नागरिकों के खिलाफ अररिया नगर थाने में नौ बांग्लादेशी नागरिक के विरूद्ध नरपतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दिल्ली से अररिया पहुंचे इन मलेशियाई नागरिकों की 24 मार्च को मेडिकल जांच कराई गई थी और उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed