{"_id":"5f154bb48ebc3e63e125ef25","slug":"bihar-corona-vaccine-trial-started-in-patna-aiims-first-dose-has-been-given-to-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू, लोगों को दी जा चुकी है पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू, लोगों को दी जा चुकी है पहली डोज
Mon, 20 Jul 2020 01:56 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 20 Jul 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पटना में कोरोना वायरस की वैक्सीन के ट्रायल का काम शुरू हो गया है। पटना एम्स में वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। गुरुवार को सात लोगों को कोरोना की वैक्सीन की पहली डोज दी गई। आठ लोगों को अभी तक वैक्सीन की डोज दी गई है। बताया जा रहा है कि कम से कम और 50 लोगों पर इसका ट्रायल होगा।
विज्ञापन
पटना एम्स के अधीक्षक के अनुसार जिन लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है, उन्हें 14 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी। 28 दिनों के बाद वैक्सीन के असर पर अध्ययन किया जाएगा, जिसमें यह देखा जाएगा कि वैक्सीन के कारण किसमें कितना एंटीबॉडी विकसित हुआ है। अध्ययन की रिपोर्ट आईसीएमआर को भेजी जाएगी। देश में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आईसीएमआर की देखरेख में भारत बायोटेक ने कोरोना की वैक्सीन विकसित की है।
विज्ञापन
पटना एम्स समेत देश के 13 संस्थानों में सात जुलाई से ही वैक्सीन का ट्रायल शुरू है। पटना एम्स इसके लिए अलग-अलग डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। 18 से 55 वर्ष के लोगों को ट्रायल के लिए आमंत्रित किया गया है। जिन्हें वैक्सीन दी गई थी, वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है।
विज्ञापन
बिहार में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 26 हजार के पार चली गई है। रविवार को बिहार में कोरोना के 1412 नए मामले आए। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 26,379 मामले सामने आए हैं। इसमें 16,597 रिकवर हो चुके हैं। सूबे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 179 हो गई है। वहीं, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 9,603 है।