{"_id":"631c9b15580b454672598fd9","slug":"bihar-cops-allegedly-kept-inside-lockup-by-sp-demand-for-judicial-inquiry-into-the-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: एसपी पर पुलिसकर्मियों को हवालात में बंद करने का आरोप, मामले की न्यायिक जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: एसपी पर पुलिसकर्मियों को हवालात में बंद करने का आरोप, मामले की न्यायिक जांच की मांग
Sat, 10 Sep 2022 07:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 10 Sep 2022 07:41 PM IST
सार
बिहार के नवादा में एक एसपी पर कथित रूप से पुलिसकर्मियों को हवालात में बंद करने का आरोप लगा है। वहीं, एसपी इस मामले को फर्जी बता रहे हैं। इस मामले में पुलिस संगठन ने एसपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में एक और अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि राज्य में एक एसपी पर पुलिसकर्मियों को हवालात में बंद करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ये घटना गुरुवार को नवादा में हुई। यहां एक पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने पांच पुलिसकर्मियों को दो घंटे से ज्यादा समय तक हवालात में बंद रखा था। अब बिहार पुलिस संघ ने शनिवार को घटना की न्यायिक जांच की मांग की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात नवादा जिले के एक थाने में पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला तीन सहायक उप निरीक्षकों और दो उप निरीक्षकों से नाराज थे। इसी दौरान की यह घटना बताई जा रही है। मामले में जब पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया तो उन्होंने इसे फर्जी करार दिया।
विज्ञापन
बिहार पुलिस संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। हमें घटना के तुरंत बाद नवादा शाखा से जानकारी मिली। पुलिसकर्मियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी इस पर चर्चा की जा रही है
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप लग रहे हैं कि पुलिस अधीक्षक मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहे हैं। वे पीड़ित पुलिसकर्मियों पर दबाव बना रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की भी कोशिश की जा सकती है। मामले में जल्द से जल्द FIR दर्ज होनी चाहिए।