फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar cops allegedly kept inside lockup by SP demand for judicial inquiry into the matter

Bihar: एसपी पर पुलिसकर्मियों को हवालात में बंद करने का आरोप, मामले की न्यायिक जांच की मांग

Sat, 10 Sep 2022 07:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 10 Sep 2022 07:41 PM IST
सार

बिहार के नवादा में एक एसपी पर कथित रूप से पुलिसकर्मियों को हवालात में बंद करने का आरोप लगा है। वहीं, एसपी इस मामले को फर्जी बता रहे हैं। इस मामले में पुलिस संगठन ने एसपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन
Bihar cops allegedly kept inside lockup by SP demand for judicial inquiry into the matter
बिहार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार में एक और अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि राज्य में एक एसपी पर पुलिसकर्मियों को हवालात में बंद करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ये घटना गुरुवार को नवादा में हुई। यहां एक पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने पांच पुलिसकर्मियों को दो घंटे से ज्यादा समय तक हवालात में बंद रखा था। अब बिहार पुलिस संघ ने शनिवार को घटना की न्यायिक जांच की मांग की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुरुवार रात नवादा जिले के एक थाने में पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला तीन सहायक उप निरीक्षकों और दो उप निरीक्षकों से नाराज थे। इसी दौरान की यह घटना बताई जा रही है। मामले में जब पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया तो उन्होंने इसे फर्जी करार दिया।
विज्ञापन


बिहार पुलिस संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। हमें घटना के तुरंत बाद नवादा शाखा से जानकारी मिली। पुलिसकर्मियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी इस पर चर्चा की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप लग रहे हैं कि पुलिस अधीक्षक मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहे हैं। वे पीड़ित पुलिसकर्मियों पर दबाव बना रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की भी कोशिश की जा सकती है। मामले में जल्द से जल्द FIR दर्ज होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed