फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Controversy continues in RJD family, Tejashwi Yadav advice to Tej Pratap, do not forget the values of parents

आरजेडी परिवार में घमासान: तेजस्वी की तेजप्रताप को सलाह, माता-पिता के संस्कारों को ना भूलें

Sat, 21 Aug 2021 02:36 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 21 Aug 2021 02:36 AM IST
सार

  • तेजप्रताप और जगदानंद सिंह के बीच चल रही जुबानी जंग को लेकर तेजस्वी लालू यादव से करेंगे मुलाकात
  • तेजस्वी ने कहा, तेजप्रताप भले ही मेरे बड़े भाई हों लेकिन माता-पिता ने हमें यह संस्कार दिया है कि हम बड़ों का कैसे आदर करें

विज्ञापन
Bihar: Controversy continues in RJD family, Tejashwi Yadav advice to Tej Pratap, do not forget the values of parents
तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार में लालू परिवार में जुबानी जंग जारी है। आरजेडी में मचे घमासान के बीच शुक्रवार की शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए रवाना हुए। माना जा रहा है कि तेजप्रताप और जगदानंद सिंह के बीच चल रही जुबानी जंग को लेकर तेजस्वी लालू यादव से मुलाकात कर बातचीत करेंगे।

विज्ञापन


पत्रकारों ने दिल्ली रवाना होने से पहले जब तेजस्वी से पूछा कि क्या तेजप्रताप यादव मुलाकात के लिए आए थे तो उन्होंने कहा कि उनसे मुलाकात हुई है। लेकिन जिस समय वे  मुझसे मिलने आए थे उसी समय विपक्षी दलों की साझा बैठक शुरू हो गई थी। 

विज्ञापन


तेजस्वी ने कहा कि वे भले ही मेरे बड़े भाई हों लेकिन माता-पिता ने हमें यह संस्कार दिया है कि हमें बड़ों का कैसे आदर करना चाहिए। चाहे कोई भी व्यक्ति हो, अनुशासनहीनता ठीक नहीं है। पार्टी के अंदर अनुशासनहीनता होने से परेशानी होती है। तेजस्वी ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि नाराजगी होती रहती है, पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य भी बीचबचाव करते हुए उन्होंने तेजप्रताप को नसीहत दी है। कहा कि अनुशासन और संयम के बिना सफलता अधूरी है। अनुशासन और संयम से सफलता को पाया जा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed