फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar constable appointment letter distribution 2025

Bihar: बिहार के नए प्रहरी बने 1000 से अधिक सिपाही, नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में गूंजा राष्ट्र सेवा का संकल्प

Tue, 01 Jul 2025 04:45 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पटना/मुजफ्फरपुर/लखीसराय/शेखपुरा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पटना/मुजफ्फरपुर/लखीसराय/शेखपुरा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 04:45 PM IST
सार

बिहार के विभिन्न जिलों में मंगलवार को आयोजित समारोहों में 1000 से अधिक नव नियुक्त महिला व पुरुष सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मुजफ्फरपुर में डीआईजी चंदन कुशवाहा ने 628 सिपाहियों को, लखीसराय में एसपी अजय कुमार ने 159 सिपाहियों को और शेखपुरा में डीएम व एसपी ने 215 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। 
 

विज्ञापन
bihar constable appointment letter distribution 2025
बिहार में 1000 से अधिक सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के विभिन्न जिलों में मंगलवार को आयोजित समारोहों में 1000 से अधिक नव नियुक्त महिला व पुरुष सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मुजफ्फरपुर में डीआईजी चंदन कुशवाहा ने 628 सिपाहियों को, लखीसराय में एसपी अजय कुमार ने 159 सिपाहियों को और शेखपुरा में डीएम व एसपी ने 215 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। बिहार में पुलिस बल को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में मंगलवार को सिपाही नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नव नियुक्त महिला और पुरुष सिपाहियों को विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपे गए और उन्हें सेवा, कर्तव्य और शराबबंदी जैसे दायित्वों को निभाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर: 628 सिपाहियों को डीआईजी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
मुजफ्फरपुर जिला पुलिस केंद्र में आयोजित समारोह में कुल 628 महिला व पुरुष सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसमें 331 महिला सिपाही और 297 पुरुष सिपाही शामिल थे। मुख्य अतिथि तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा ने सभी नव नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उन्हें मद्य निषेध, सेवा भावना और कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलाई। डीआईजी ने बताया कि सभी सिपाहियों ने अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है और अब वे विधिवत रूप से सेवा में योगदान देंगे।
विज्ञापन


लखीसराय: 169 सिपाहियों को एसपी ने दी शुभकामनाएं
लखीसराय जिला पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में 159 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जिनमें 79 महिला और 80 पुरुष सिपाही शामिल रहे। समारोह की अध्यक्षता कर रहे पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने सभी सिपाहियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने खास तौर पर शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए सिपाहियों से जन-जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम में एसडीपीओ शिवम कुमार और डीएसपी विश्वजीत कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पुनौराधाम को मिलेगा भव्य रूप, बिहार सरकार ने 882.87 करोड़ की विकास योजना को दी मंजूरी


शेखपुरा: जिलाधिकारी व एसपी ने संयुक्त रूप से सौंपे नियुक्ति पत्र
शेखपुरा के बाजितपुर स्थित पुलिस लाइन में 215 नव नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आरिफ अहसन और पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से सिपाहियों को शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने कहा कि सिपाही भर्ती में महिलाओं की भागीदारी मुख्यमंत्री की महिला सशक्तिकरण नीति को दर्शाती है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह नियुक्ति राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।

बिहार में 21,391 पदों पर भर्ती प्रक्रिया
गौरतलब है कि केन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती, बिहार द्वारा राज्य के 21,391 सिपाही पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2024 में छह चरणों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed