{"_id":"684259d0da1ab527eb0d84ff","slug":"bihar-congress-party-rahul-gandhi-visit-rajgir-nalanda-bihar-participate-constitution-security-conference-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : राहुल गांधी पहुंच रहे हैं बिहार, संविधान सुरक्षा सम्मेलन में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : राहुल गांधी पहुंच रहे हैं बिहार, संविधान सुरक्षा सम्मेलन में होंगे शामिल
Fri, 06 Jun 2025 08:31 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 06 Jun 2025 08:31 AM IST
सार
Bihar : पूरा शहर बैनर और पोस्टर से पट गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़े-बड़े नेता पहुंच रहे हैं। सुरक्षा को लेकर एसपीजी की टीम भी पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर राजगीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को राजगीर आएंगे। वे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कांग्रेस के संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन की तैयारी पूरी हो चुकी है। पूरा राजगीर शहर बैनर और पोस्टर से पट गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़े-बड़े नेता राजगीर पहुंच रहे हैं। दूर से आने वाले नेताओं के ठहरने की व्यवस्था विभिन्न होटलों में की गयी है। सुरक्षा को लेकर एसपीजी की टीम राजगीर पहुंच चुकी है।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar : राहुल गांधी आज पहुंचेंगे गया, महिलाओं के साथ करेंगे संवाद, माउंटेन मैन के प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण
राहुल गयाजी जिला के प्रसिद्ध गहलौर घाटी के पास पर्वतपुरुष दशरथ मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। उसके बाद सड़क मार्ग से राजगीर पहुंचेंगे। मगध सम्राट जरासंध व बाबा साहेब भीमराम आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने भी योजना है। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। कांग्रेस अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने कहा कि राहुल गांधी शोषितों, वंचितों व अतिपिछड़ों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मुहिम चला रहे हैं। अतिपिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण पंडित, जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला, पूर्व विधायक अनिल सिंह, डॉ. संजय बाल्मिकी, रामदेव राजवंशी, संजीव कुमार बिट्टू आदि कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: 'बिहार में न्याय नहीं, सत्ता की राजनीति का प्रतीक बनी सरकार', राहुल का सीएम नीतीश पर तीखा हमला
यह है कार्यक्रम की रूपरेखा
8:30 दिल्ली से स्पेशल फ्लाइट से 10:00 बजे गया एयरपोर्ट पर राहुल गांधी उतरेंगे, इसके बाद सुबह 10:15 बजे गया एयरपोर्ट से गेहलौर करीब 11:00 बजे बाय रोड पहुंचेंगे, दशरथ मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत 11:45 पर गहलोर से निकलते हुए 12:20 पर राजगीर बाय रोड पहुंचेंगे। 12:30 से 1:45 तक संविधान सम्मेलन में वह राजगीर स्थित इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हिस्सा लेंगे। 1:45 पर राजगीर से बाय रोड निकलेंगे और 3:00 बजे गया पहुंचेंगे, जहां आधे घंटे तक वह महिला संवाद करेंगे और फिर 4:00 बजे गया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए स्पेशल फ्लाइट से रवाना होंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन