{"_id":"5e06dada8ebc3e87e4330de6","slug":"bihar-congress-leader-rahul-yadav-shot-dead-in-vaishali-by-unidentified-assailants","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: वैशाली में जिम के लिए निकले कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: वैशाली में जिम के लिए निकले कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या
Sat, 28 Dec 2019 10:07 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे दिन-दहाड़े अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राज्य के वैशाली का है, जहां शनिवार सुबह जिम के लिए जा रहे कांग्रेस नेता राकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Bihar: Congress leader Rakesh Yadav shot dead in Vaishali by unidentified assailants.Police begin investigation
— ANI (@ANI) December 28, 2019
कांग्रेस नेता रोज की तरह सुबह जिम के लिए निकले थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने हाजीपुर के सिनेमा रोड के पास युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश यादव पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही, एसपी मौके पर पहुंचे। एसपी को देखते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद एसपी ने पुलिस बल के साथ भागकर अपनी जान बचाई। पथराव से पुलिस के वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, साथ ही लोगों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ भी की। शहर में जबरन दुकानों को भी बंद कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया है कि हत्या का वजह का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि उनकी हत्या के पीछे राजनीतिक कारण भी हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए गए हैं और आसपास के दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।